कैथल पुलिस का हॉटस्पॉट डोमिनेशन ऑपरेशन, नशा-जुआ ठिकानों पर लगातार कार्रवाई शुरू

Summary :

Kaithal News: कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देश अनुसार दिसंबर माह मे हॉटस्पॉट डोमिनेशन आप्रेशन पूरे हरियाणा में चलाया गया उसी क्रम में कैथल पुलिस के द्वारा भी हॉटस्पॉट डोमिनेशन शुरू किया गया। इस नशा, जुआ , शराब के जो ठिकाने हैं, जिस जगह पर यह काम होता है या वहां पर बेचा जाता है उन सभी जगह को चयनित किया गया है ऐसी जगह पर कैथल पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा, एरिया को डोमिनेट किया जाएगा। 11 जगहों पर कांबिंग एक्सरसाइज इसी क्रम में कैथल पुलिस के द्वारा…

Kaithal News: कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देश अनुसार दिसंबर माह मे हॉटस्पॉट डोमिनेशन आप्रेशन पूरे हरियाणा में चलाया गया उसी क्रम में कैथल पुलिस के द्वारा भी हॉटस्पॉट डोमिनेशन शुरू किया गया। इस नशा, जुआ , शराब के जो ठिकाने हैं, जिस जगह पर यह काम होता है या वहां पर बेचा जाता है उन सभी जगह को चयनित किया गया है ऐसी जगह पर कैथल पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जाएगा, एरिया को डोमिनेट किया जाएगा।

11 जगहों पर कांबिंग एक्सरसाइज

Kaithal Superintendent of Police Upasana
Kaithal Superintendent of Police Upasana

इसी क्रम में कैथल पुलिस के द्वारा बीते दिनों 11 जगह पर कांबिंग एक्सरसाइज की गई थी जहां पर नशा बेचा जाता था या फिर वहां नशेड़ी बैठे रहते थे इसी क्रम में हमने कल 2 एफआईआर भी रजिस्टर्ड की हैं, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है,उनसे 7 बोतल नाजायज शराब और 200 किलो लाहण 12 हजार 230 रुपए सट्टे के भी बरामद किए गए हैं।।

Kaithal News: ऑपरेशन ट्रेकडाउन में पकड़े गए वायलेट क्रिमिनल

जो वायलेट क्रिमिनल थे जो ऑपरेशन ट्रेकडाउन में पकड़े गए थे, उनकी संपत्ति को अटैच करने का काम लगातार रहेगा, बेल कैंसिलेशन को लेकर भी हमारी तरफ से कोर्ट में कोशिश जारी रहेगी उनके खिलाफ लुकआऊट सर्कुलेट जारी करवाया जाएगा। जो भागे हुए हैं उनके खिलाफ LOC जारी करवाई जाएगी, जो विदेश में भागे हुए हैं साथ ही पासपोर्ट कैंसिलेशन का काम भी हमारे द्वारा किया जाएगा। आर्म्स एक्ट के ज्यादा से ज्यादा कैथल पुलिस ज्यादा से ज्यादा पर्चे रजिस्टर्ड किए जाएंगे और जो भी संपत्ति है उनको भी अटैच करवाने का काम करेंगे।

बाईट : कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना 

यह भी पढ़ें: कौन है इंदरप्रीत सिंह और लॉरेंस गैंग ने क्यों ली पैरी की मौत की जिम्मेदारी? गोल्डी बराड़ से सीधा कनेक्शन!

Pankhil Verma