500KM रेंज, 7 एयरबैग, 11 आकर्षक कलर, Maruti की E Vitara से उठा पर्दा, कीमत हो सकती है बेहद कम

Summary :

Maruti Suzuki E Vitara Launch:  Maruti ने भारतीय बाजार में CNG Petrol और Diesel वेरिएंट में कई कार को पेश किया है लेकिन EV सेगमेंट में पहली कार E Vitara से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है यह कार आज लॉन्च हो जाएगी और कई फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया था और लगभग 1 साल के लंबे इंतजार के बाद इस कार को लॉन्च किया जा रहा है। इस EV कार लंबी रेंज, सुरक्षा का पूरा ध्यान और कई फीचर्स को शामिल किया गया है। विस्तार से जानते है…

Maruti Suzuki E Vitara Launch:  Maruti ने भारतीय बाजार में CNG Petrol और Diesel वेरिएंट में कई कार को पेश किया है लेकिन EV सेगमेंट में पहली कार E Vitara से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है यह कार आज लॉन्च हो जाएगी और कई फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई है। बता दें ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया था और लगभग 1 साल के लंबे इंतजार के बाद इस कार को लॉन्च किया जा रहा है। इस EV कार लंबी रेंज, सुरक्षा का पूरा ध्यान और कई फीचर्स को शामिल किया गया है। विस्तार से जानते है कि इस कार की कीमत कितनी हो सकती है और क्या फीचर मिल सकते है।

Maruti Suzuki E Vitara Launch

Maruti Suzuki E Vitara Launch
Maruti Suzuki E Vitara Launch (source: social media)

मिड साइज SUV में E Vitara आज शाम तक लॉन्च हो जाएगी लेकिन ऑटो एक्सपो के दौरान ही इस कार के लुक फीचर के बारे में जानकारी सामने आ गई थी। बता दें कि इस कार में कई शानदार फीचर के साथ ही सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 7 एयरबैग, स्पोर्टी लुक, 11 शानदार कलर, बड़ी बैटरी के साथ ही दमदार पावरट्रेन देखने को मिलेगा। अगर आप भी कार लेने की सोच रहे है तो विस्तार से जानते है इस कार के फीचर के बारे में।

Maruti Suzuki E Vitara Features

  • Lights: LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ऑल LED लाइट्स, LED DRL, कनेक्टिंग लाइटिंग बार दिया गया है।
  • Interior: प्रीमियम केबिन, अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, एपल कार प्ले सपोर्ट दिया गया है।
  • Infotainment Display: 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है।
  • Safety: Level 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग्स समेत कई फीचर दिए है।
  • Battery: 61.1kwh की बैटरी मिल सकती है।
  • Range: दमदार बैटरी के साथ ही यह 500km की रेंज देगी।
  • Mode: ECO, Normal और Sport मोड दिया गया है।

Maruti Suzuki E Vitara Price

Maruti Suzuki E Vitara Price
Maruti Suzuki E Vitara Price (source: social media)

लंबे इंतजार क बाद इस कार को आज शाम तक लॉन्च कर दिया जाएगा। इस कार फीचर्स की भरमार के साथ ही लंबी रेंज देने वाली बैटरी का प्रयोग किया गया है। बता दें कि मारुती की कार बेहतर माइलेज देने के लिए जानी जाती है अब EV सेगमेंट में लंबी रेंज मिलने की भी पूरी संभावना है। 48.8 kWh से 61.1 kWh तक बैटरी पैक मिल सकता है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। कीमत की बात करें तो यह कार लगभग 15 लाख रुपये तक की कीमत में लॉन्च हो सकती है।

ALSO READ: EV से लेकर पेट्रोल SUV तक शानदार ऑप्शन, दिसंबर 2025 में Maruti, Tata, Kia और MINI की लॉन्च हो रहीं ये 5 नई दमदार कारें

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।