ठाकुरबाड़ी पहुंचकर सुवेंदु अधिकारी ने जय श्री राम के नारों पर समर्थकों को टोका, कहा- ‘वह अब सबके हैं’

Summary :

Suvendu Stops jai Shree Ram Chant at Thakurbadi: शनिवार को मुख्यमंत्री की ताजपोशी के ठीक बाद सुवेंदु अधिकारी एक खास दौरे पर निकले थे. वह सीधे ‘जोरासांको ठाकुरबाड़ी’ पहुंचे. लेकिन यहां एक दिलचस्प वाक्या घट गया. बता दें, बंगाल में नई सरकार में मुख्यमंत्री के शपथ का दिन कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती के दिन रखी गई. Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit: शपथ के बाद पहुंचे थे ठाकुरबाड़ी सुवेंदु अधिकारी शपथ लेने के तुरंत बाद जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर गुरुदेव की मूर्ति के सामने घुटनों के बल बैठकर अपना माथा जमीन से छुआ और उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट…

Suvendu Stops jai Shree Ram Chant at Thakurbadi: शनिवार को मुख्यमंत्री की ताजपोशी के ठीक बाद सुवेंदु अधिकारी एक खास दौरे पर निकले थे. वह सीधे ‘जोरासांको ठाकुरबाड़ी’ पहुंचे. लेकिन यहां एक दिलचस्प वाक्या घट गया. बता दें, बंगाल में नई सरकार में मुख्यमंत्री के शपथ का दिन कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 166वीं जयंती के दिन रखी गई.

Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit: शपथ के बाद पहुंचे थे ठाकुरबाड़ी

Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit
Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit (Source: Social Media)

सुवेंदु अधिकारी शपथ लेने के तुरंत बाद जोरासांको ठाकुरबाड़ी पहुंचकर गुरुदेव की मूर्ति के सामने घुटनों के बल बैठकर अपना माथा जमीन से छुआ और उन्हें नमन किया. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि अब वह किसी एक विचारधारा के नहीं बल्कि राज्य के सभी लोगों के मुख्यमंत्री हैं.

दरअसल यह वाक्या तब घटा जब सुवेंदु अधिकारी ठाकुरबाड़ी परिसर में पहुंचकर मीडिया और लोगों से बात कर रहे थे. जब वे बात रख रहे थे तभी वहां मौजूद उनके समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. जैसे ही नारे शुरू हुए सुवेंदु अधिकारी ने नारे लगाने वालों के बीच तुरंत दखल देते हुए समर्थकों को चुप कराया और कहा, ‘यह जगह इन नारों के लिए नहीं है, यहां सिर्फ कविगुरु का नाम होना चाहिए.’

उन्होंने लोगों को मर्यादा बनाए रखने के लिए कहा और नारेबाजी को तुरंत रुकवा दिया.

Jai Shri Ram Slogans: “राजनीतिक किच किच का समय नहीं”

Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit
Suvendu Adhikari Thakurbadi Visit (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि अब चुनाव बीत चुके हैं और यह राजनीतिक खींचतान या किच किच करने का समय नहीं है. उन्होंने बंगाली में कहा, ‘एटा पॉलिटिकल कोचकोचिर सोमोय ना’ यानी अब यह समय राजनीतिक किचकिच का समय नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद अब वह सबके हैं. उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वह अब कोई भी विवादित बयान नहीं देंगे क्योंकि बंगाल की शिक्षा, संस्कृति और विरासत को पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और अब उनका काम बंगाल को फिर से बनाना है.

Suvendu Stops jai Shree Ram Chant at Thakurbadi: सुवेंदु ने पी काली चाय

अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां बहुत ही साधारण तरीके से बिना दूध वाली काली चाय पी और उसके साथ ‘निमकी’ यानी नमकीन भी खाई. उन्होंने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और कुछ पुराने परिचितों के साथ बैठकर समय बिताया और पुरानी यादें ताजा कीं.

यह भी पढ़ें – CM Yogi का खास तौफा: शपथ ग्रहण के बाद Suvendu Adhikari को पहनाया अपना ‘भगवा गमछा’, Video हुआ Viral

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।