CM Yogi gift Suvendu Adhikari viral: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर BJP सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, साथ ही अन्य चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी बीच, कार्यक्रम के दौरान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भगवा गमछा उतारकर शुभेंदु अधिकारी को पहना दिया। सीएम योगी की तरफ से दिया गया यह भगवा गमछा एक खास तोहफा बताया जा रहा है।
मंच पर भगवामय हुए शुभेंदु, देखें वीडियो
#WATCH | कोलकाता: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया। pic.twitter.com/Ip02Gvze9I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
बता दें कि आज का दिन पूरे बंगाल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। आज शुभेंदु अधिकारी बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद शुभेंदु मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया. इस कड़ी में पीएम मोदी ने बंगाल के नए सीएम को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और उनसे कुछ बातचीत भी की. इसके बाद शुभेंदु मंच पर बैठे अन्य सभी नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान वे योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचे, तो सीएम योगी ने अपना भगवा गमछा पहनाकर बंगाल के नए सीएम का स्वागत किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CM Yogi gift Suvendu Adhikari viral: ममता को हराकर फतह की सीएम की कुर्सी!

बता दें कि आज, सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल की राजनीति में स्वयं को एक अत्यंत प्रमुख हस्ती के रूप में स्थापित कर लिया है। आधिकारिक तौर पर अब वे बंगाल के सीएम बन चुके हैं। शुभेंदु अधिकारी का जन्म पूर्व मेदिनीपुर के प्रभावशाली अधिकारी परिवार में हुआ था. उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा नंदीग्राम से शुरू की। शुभेंदु ने भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हराया था.


Download Android App
Download iOS App




