Taiwan Earthquake Today: बुधवार शाम दक्षिण-पूर्वी ताइवान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप के झटके चीन, फिलीपींस और जापान में भी महसूस किए गए। ताइवान के दक्षिण पूर्वी इलाके में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके झटके चीन, फिलीपींस और जापान तक महसूस किए गए। सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन (CWA) के अनुसार, भूंकप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी गहराई 11 के आसपास किलोमीटर थी।
Taiwan Earthquake: कब आया भूंकप?

बता दें कि ताइवान में भूंकप की स्पीड को 1 से 7 के स्केल पर मापा जाता है। ताइतुंग काउंटी में तीव्रता स्तर 5 रिकॉर्ड हुआ है। जबकि कई जगह इसका स्तर 4 महसूस किया गया। फिलहाल, ताइवान में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। वहीं ताइवान के हुलिएन क्षेत्र में 3 अप्रैल 2024 को 7.4 स्पीड का भूकंप आया था। यह पिछले 25 सालों में आया सबसे शक्तिशाली भूंकप था।
Taitung Earthquake: पिछले कई भूकंपों में हजारों लोगों की जा चुकी है जान
इस भूकंप में लगभग 19 लोगों की मौत हुई थी। जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हो गए थे. कई इमारतें झुक गई या गिर गई। पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड हुए थे। यह 21 सितंबर 1999 के ची-ची भूंकप के बाद का सबसे बड़ा था। 1999 वाले भूकंप में 2400 से अधिक लोग मारे गए थे। वहीं 2016 के भूंकप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे।


Download Android App
Download iOS App





