बाजार में भौकाल मचाएगी TATA Sierra! ट्रिपल स्क्रीन, हाईटेक केबिन समेत कई फीचर हुए लीक, Defender को देगी टक्कर

Summary :

TATA Sierra 2025 Leaks: टाटा ने भारतीय बाजार मे 5 स्टार रेटिंग के दम पर कई दमदार गाडियों को लॉन्च किया है। टाटा की मिड SUV से लेकर हैचबैक और SUV कार ने बाजार में गर्दा उठा रखा है। अब भारतीय बाजार में एक और शानदार गाड़ी TATA Sierra जल्द लॉन्च होने वाली है। माना जा रहा है कि यह कार नवंबर 2025 को लॉन्च हो सकती है और इसके लीक फीचर के अनुसार यह कार कई गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। हाईटेक फीचर के साथ ही इस कार का लुक बाजार में सबका ध्यान अपनी ओर खींच…

TATA Sierra 2025 Leaks: टाटा ने भारतीय बाजार मे 5 स्टार रेटिंग के दम पर कई दमदार गाडियों को लॉन्च किया है। टाटा की मिड SUV से लेकर हैचबैक और SUV कार ने बाजार में गर्दा उठा रखा है। अब भारतीय बाजार में एक और शानदार गाड़ी TATA Sierra जल्द लॉन्च होने वाली है। माना जा रहा है कि यह कार नवंबर 2025 को लॉन्च हो सकती है और इसके लीक फीचर के अनुसार यह कार कई गाड़ियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।

हाईटेक फीचर के साथ ही इस कार का लुक बाजार में सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। वहीं इस कार की तुलना Defender से की जा रही है और माना जा रहा है कि कम कीमत में यह कार Defender  को टक्कर दे सकती है।

Tata Sierra 2025 Leaks

Tata Sierra 2025 Leaks
Tata Sierra 2025 Leaks (source: social media)

Tata Sierra के लॉन्च होने से पहले ही कई फीचर की जानकारी सामने आ रही है। माना जा रहा है कि नई सिएरा का केबिन हाईटेक हो सकता है जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया जाएगा, पहला एक ड्राइवर डिस्प्ले, दूसरा बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, और तीसरा पैसेंजर स्क्रीन दिया जा सकता है। डैशबोर्ड में प्रीमियम सॉफ्ट-टच मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जिससे यह कार दमदार लुक और शानदार फीचर के साथ भौकाल मचाने के लिए तैयार है।

Tata Sierra 2025 Feature

Tata Sierra 2025 Feature
Tata Sierra 2025 Feature (source: social media)

हाईटेक केबिन में कई शानदार फीचर के साथ ही पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, JBL साउंड सिस्टम, और एंबियंट लाइटिंग जैसे कई फीचर्स शामिल किए जा सकते है।

Tata Sierra 2025 Launch Date

ऑटो एक्सपो में शो की गई इस कार ने पहले लुक में ही गर्दा उठा दिया था। अब इसके लॉन्च होने का सभी को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि इसी नंवबर के महीने में ही इस कार को भारतीय बाजार में उतार दिया जा सकता है वहीं लॉन्च होने से पहले ही लुक और फीचर की जानकारी सामने आ गई है।

Tata Sierra 2025 Engine

Tata Sierra 2025 Engine
Tata Sierra 2025 Engine (source: social media)

नई Tata Sierra में सेफ्टी फीचर की भरमार के साथ ही दमदार इंजन दिया जा सकता है। बता दें कि इस कार में दो इंजन के विकल्प दिए जा सकते है। पहला 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और यह 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं 1.5L डीजल इंजन 118 PS की पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों ही दमदार इंजनों के साथ मैनुअल (MT) और डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा।

ALSO READ:  90s में मचाई थी तबाही! अब ₹10.50 लाख में नए अवतार के साथ लौट आई ये कार, Thar को देगी कड़ी टक्कर!

 

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।