Jawaharlal Nehru Stadium Demolition: तोड़ा जाएगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय ने आखिर क्यों लिया ये फैसला? 1

तोड़ा जाएगा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय ने आखिर क्यों लिया ये फैसला?

Jawaharlal Nehru Stadium demolition

Jawaharlal Nehru Stadium demolition: दिल्ली में खेल बुनियादी ढांचे को नया रूप देने की बड़ी योजना पर काम शुरू हो गया है। खेल मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को ध्वस्त कर उसकी जगह एक अत्याधुनिक ‘स्पोर्ट्स सिटी’ बनाई जाएगी। यह विशाल परियोजना लगभग 102 एकड़ भूमि पर फैली होगी और इसे देश की सबसे आधुनिक खेल सुविधाओं में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

Delhi Sports City project: कई बड़े देशों के खेल मॉडल से लिए जा रहे आइडियाज

Jawaharlal Nehru Stadium demolition
Jawaharlal Nehru Stadium demolition (credit-sm)

बता दें कि नई स्पोर्ट्स सिटी के डिजाइन और निर्माण के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के उन्नत खेल मॉडल का अध्ययन किया जा रहा है। इन अंतरराष्ट्रीय उदाहरणों से प्रेरणा लेकर दिल्ली में एक विश्वस्तरीय, एकीकृत खेल केंद्र स्थापित करने की योजना है।

Jawaharlal Nehru Stadium news: यह स्टेडियम कब बनाया गया था?

Jawaharlal Nehru Stadium demolition (credit-sm)
Jawaharlal Nehru Stadium demolition (credit-sm)

1982 एशियाई खेलों के लिए निर्मित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान पुनर्निर्मित किया गया था। लगभग 60,000 दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम भारत के सबसे प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट्स वेन्यू में से एक रहा है, जहां एथलेटिक्स, फुटबॉल, बड़े कॉन्सर्ट और राष्ट्रीय समारोह — जिनमें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम भी शामिल हैं -आयोजित होते आए हैं।

Jawaharlal Nehru Stadium demolition: सरकार का बड़ा फैसला

Jawaharlal Nehru Stadium demolition
Jawaharlal Nehru Stadium demolition (credit-sm)

हाल ही में यहीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी, जिसके लिए करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से नया मोंडो ट्रैक लगाया गया था। अब सरकार का उद्देश्य इसी स्थान को पूरी तरह आधुनिक बनाकर एक ऐसी स्पोर्ट्स सिटी विकसित करना है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस हो और भारत के खेल भविष्य का नया केंद्र बने।

यह भी पढ़ें: दूसरे चरण की वोटिंग कल, 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार मैदान में; जानें Bihar चुनाव से जुड़ी हर अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।