करने गई स्नान, अचानक चली गई जान, आखिर कैसे हुई महिला की बाथरूम में मौत?

Summary :

Manipur Woman Found Dead: दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर के बाथरूम में 23 साल की युवती मृत अवस्था में मिली। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि उसकी मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। मृतका के पास से पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड भी बरामद हुई है। Manipur Woman Found Dead: घटना की जानकारी रविवार रात करीब 8 बजकर 19 मिनट पर थाना वी.के. साउथ पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल में बताया गया कि महिपालपुर स्थित एक घर के बाथरूम में एक महिला बेहोश पड़ी…

Manipur Woman Found Dead: दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक घर के बाथरूम में 23 साल की युवती मृत अवस्था में मिली। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि उसकी मौत बिजली के करंट लगने से हुई है। मृतका के पास से पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड भी बरामद हुई है।

Manipur Woman Found Dead: घटना की जानकारी

रविवार रात करीब 8 बजकर 19 मिनट पर थाना वी.के. साउथ पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। कॉल में बताया गया कि महिपालपुर स्थित एक घर के बाथरूम में एक महिला बेहोश पड़ी है और दरवाजा अंदर से बंद है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Mahipalpur Death Case: अंदर का नजारा देख चौंकी पुलिस

जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नज़ारा चौंकाने वाला था। बाथरूम में एक युवती फर्श पर पड़ी थी और उसके हाथ में इलेक्ट्रिक रॉड थी। रॉड पानी गर्म करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। मौके से किसी तरह की तोड़फोड़ या झगड़े के निशान नहीं मिले।

Manipur Woman Found Dead (credit-sm)
Manipur Woman Found Dead (credit-sm)

Delhi Electrocution Incident: मृतका की पहचान

पड़ोसियों से पूछताछ के बाद पता चला कि मृतका मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली थी और दिल्ली में किराये के मकान में रह रही थी। वह अपने दोस्तों के साथ इसी बिल्डिंग में रहती थी। उसकी एक दोस्त ने बताया कि युवती नहाने के लिए बाथरूम में गई थी और काफी देर तक बाहर नहीं आई। जब दरवाजा अंदर से बंद मिला और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने पुलिस को फोन किया।

Manipur Woman Delhi News: पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तुरंत मौके पर क्राइम टीम को बुलाया और घटनास्थल की जांच की। बाथरूम से मिले सभी सबूतों को सुरक्षित किया गया। शव को सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Manipur Woman Found Dead (credit-sm)
Manipur Woman Found Dead (credit-sm)

प्राथमिक जांच में क्या आया सामने?

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला करंट लगने से हुई मौत का लगता है। इलेक्ट्रिक रॉड में संभवतः करंट था, जिससे युवती को झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल किसी तरह की साजिश या गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस मृतका के परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के समय की पूरी जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें: AAP ने दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए जारी की 12 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कब होंगे इलेक्शन?

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।