छात्रा से छेड़खानी करने वाले स्कूल टीचर की लात घूंसो से जमकर पिटाई
हमीरपुर उत्तर प्रदेश के एक राजकीय हाईस्कूल में छात्रा से छेड़खानी करने वाले स्कूल टीचर की लात घूंसो से जमकर पिटाई हुई, छात्रों ने टीचर को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। पिटाई के दौरान टीचर माफ़ी मांगता रहा लेकिन छात्र छात्राएं उसकी हरकतों के लिए टीचर को लगातार पीटते रहें, सूचना प्राप्त होते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची ओर आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जाँच सुरु कर दी।
अश्लील हरकतों के साथ भद्दे मैसेज भी भेजा करता था
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद के बौखार गांव में राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। स्कूल में छात्रों के अनुसार टीचर काफी समय से छात्राओं से छेडख़ानी और अश्लील हरकतों के साथ भद्दे मैसेज भी भेजा करता था जिससे छात्रों में रोस पहले से ही था घटना के बाद छात्रों का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।
पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तत्काल जाँच शुरू कर दी हैं
आरोपी टीचर मुकेश कुमार चौरसिया हमीरपुर जिले के बौखर गांव में संचालित राजकीय हाईस्कूल में अध्यापक के पद पर तैनात है,टीचर की अश्लील हरकतों से शिक्षा विभाग शर्मसार हो गया DIOS प्रमुख महेश गुप्ता ने घटना पर पहुंचकर छात्रों से जानकारी लेकर मामले पर सख्त कारवाही का आदेश दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तत्काल जाँच शुरू कर दी हैं।


Download Android App
Download iOS App



