तेजस्वी का मोदी पर तंज, कहा- इस बार बिहार में आपकी झूठ नहीं बिकेगी

Summary :

तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर PM पर हमला करते हुए कहा कि इस चुनाव में मोदी जी की झूठ नहीं बिकेगी क्योंकि बिहारी उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने में माहिर हैं।

लोकसभा चुनाव में सातवें और अंतिम चरण के लिए बिहार की आठ लोकसभा सीटों पर रविवार को होने वाले मतदान से पूर्व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने आज एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इस चुनाव में मोदी जी की झूठ नहीं बिकेगी क्योंकि बिहारी उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाने में माहिर हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मोदीजी सुन लो, ये बिहार है बिहार। हम बिहारी उड़ती चिड़िया को हल्दी लगा देते है और साथ ही यह भी बता देते है कि वो चिड़िया कहाँ से उड़ी थी, कहाँ जाएगी और किस अक्षांश और देशांतर पर उड़ रही है। समझे, मोदीजी। यह गुजरात नहीं है जहाँ आपकी झूठ बिकेगी।”

tejashwi tweet

नेता प्रतिपक्ष ने बहुचर्चित सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर कांड को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा, “आदरणीय नीतीश चाचा, आप तो सब चीत्र का क’ख ग’जानते है। सृजन घोटाले समेत 41 अन्य घोटाले किए। तो ज्ञानी चाचाजी, हिम्मत है तो आइये ‘क’ख’ग’ पर बहस किजीए।”

tejashwi yadav tweet

नई सरकार के गठन में राहुल की होगी ‘केंद्रीय भूमिका’ : तेजस्वी

Desk Team