उत्तराखंड में देहरादून के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन हो गया है। इस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अब युवा ऊर्जा से भरपूर है। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ और मां गंगा के आशीर्वाद से राष्ट्रीय खेल शुरू हो गए हैं। इस वर्ष उत्तराखंड के गठन की 25वीं वर्षगांठ है, जो इसे एक विशेष अवसर बनाता है। देश भर से हजारों युवा एथलीटों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सुंदर दृष्टिकोण को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी टीम को सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई भी दी।
“38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ शुभारंभ…!”
अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाले, माँ भारती के अनन्य उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ हेतु देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स… pic.twitter.com/TVRKN9FcGa
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 28, 2025
कई दिग्गज कलाकार रहें मौजूद
38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन में बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन और पांडव बैंड द्वारा सांस्कृतिक प्रदर्शन किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ स्टेडियम का गोल्फ कार्ट टूर करके आधिकारिक तौर पर खेलों का उद्घाटन किया, एथलीटों और दर्शकों का अभिवादन किया।
11 शहरों में आयोजित हो रहे है राष्ट्रीय खेल
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि 17 दिवसीय राष्ट्रीय खेल 11 शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें 10,000 से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में भाग ले रहे हैं। यह आयोजन पर्यावरण स्थिरता, सौर ऊर्जा का उपयोग और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर केंद्रित है। इस आयोजन ने उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक शुरुआत की, जिसमें खेल, संस्कृति और स्थिरता का मिश्रण किया गया और भारतीय खेलों में एक उज्जवल भविष्य के लिए मंच तैयार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



