पानी की कमी दूर करने के लिए गर्मियों में खाएं खीरा और तरबूज, जानें फायदे

Summary :

गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फलों का करें सेवन

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खीरा, तरबूज और संतरे का सेवन करें। ये फल पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं और शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है, जबकि संतरा विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होता है। तरबूज में भी पर्याप्त मात्रा में पानी और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

गर्मी का मौसम आने के साथ ही लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस मौसम में स्वस्थ बने रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना एक चुनौती है। हेल्थ एक्सपर्ट इस मौसम में लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, फलों एवं हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते हैं।गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ अधिक पसीना निकलता है और शरीर में पानी की कमी होना आम बात है। अगर इस पानी की कमी को पूरा न किया जाए तो डिहाइड्रेशन से जूझना पड़ता है। डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में कमजोरी, थकावट और चक्कर जैसी समस्याएं दिखने लगती हैं। ऐसे में हम शरीर को हाइड्रेट रखने वाले मौसमी फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे।

रिसर्च गेट की मई 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, पानी की कमी को दूर करने के लिए खीरा को रामबाण माना गया है। गर्मियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में खीरा दिखना आम बात हो जाता है। खीरे में काफी मात्रा (करीब 95 प्रतिशत) में पानी पाया जाता है। ऐसे में लोगों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। खीरे को सबसे ज्यादा सलाद के रूप में खाया जाता है। इसका जूस बनाकर भी पिया जा सकता है।

संतरा एक मौसमी फल है, जो गर्मियों में उपलब्ध होता है। इसे विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होने के साथ फाइबर और पोटेशियम भी होता है। संतरे के जूस का रोजाना सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में भी मददगार साबित होता है। तरबूज और खरबूजा गर्मियों में मिलने वाले आम फल हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में पानी और कई प्रकार के माइक्रो न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह विटामिन बी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। इन फलों के नियमित सेवन से शरीर को बहुत फायदा मिलता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.