Train Derail in Amroha:तीन दिनों के भीतर यूपी में दूसरा रेल हादसा, अमरोहा में कंटेनर ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतरे; रेल रूट हुआ बाधित

Summary :

Train Derail in Amroha: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीते गुरुवार चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद शनिवार को प्रदेश में एक और ट्रेन गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच कंटेनर ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण अप और डाउन लाइन पर यातायात रोक दिया गया है। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग को खोल दिया गया है। रेलवे अधिकारी और दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंच गई है। #WATCH | Uttar Pradesh: Around 7 coaches of a goods train derailed in Amroha yard between Ghaziabad-Moradabad section, disrupting traffic. The alternative route…

Train Derail in Amroha: उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीते गुरुवार चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद शनिवार को प्रदेश में एक और ट्रेन गाजियाबाद-मुरादाबाद सेक्शन के बीच कंटेनर ट्रेन के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण अप और डाउन लाइन पर यातायात रोक दिया गया है। हालांकि ट्रेनों की आवाजाही के लिए मुरादाबाद-सहारनपुर-मेरठ गाजियाबाद के बीच वैकल्पिक मार्ग को खोल दिया गया है। रेलवे अधिकारी और दुर्घटना राहत टीम मौके पर पहुंच गई है।

मालगाड़ी के करीब 7 डिब्बे पटरी से उतरे
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड के अमरोहा रेलवे स्टेशन के पास कल्याणपुरा रेलवे फाटक के पास ये घटना घटी है। मालगाड़ी लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही थी तभी अचामक धमाके के साथ 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे के कारन आठ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोका गया है। हादसे में किसी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं सामने आई है। मुरादाबाद रेलवे मंडल मुख्यालय पर भी अफरा-तफरी मच गई। पहले अमरोहा स्टेशन से अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुरादाबाद से भी अधिकारी आ गए।

मुरादाबाद के डीआरएम राजकुमार सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘हम साइट पर पहुंच गए हैं और हम आकलन कर रहे हैं और जल्द से जल्द यातायात बहाल करना हमारी प्राथमिकता है।’इससे दो दिन पहले 18 जुलाई को पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकार क्षेत्र में मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के बीच गोंडा स्टेशन के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 घायल हो गए थे। इसमें हादसे में पांच बोगी पलट गई थी।

हादसे के कारण के बारे में अधिकारी अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। रेलवे अधिकारी फिलहाल डाउन लाइन को क्लीयर कराने में जुटे हैं, ताकि ट्रेनों का यातायात सुचारू कराया जा सके। इसमें तीन-चार घंटे लगने की संभावना है। अप और डाउन लाइन की आठ ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया है। ट्रेनों को रूट बदलकर चलाने के बारे में विचार किया जा रहा है।

 

 

Desk News