Trump Statement On Targeting Mexico: वेनेजुएला में ड्रग्स कार्टेल का आरोप लगाते हुए अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई में वहां के राष्ट्रपति को घर से उठा लिया है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अब ट्रंप ने ड्रग्स कार्टेल के खिलाफ अपनी सेना उतारने का फैसला लिया है औऱ कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को निशाना बनाने वाली कार्रवाइयों के बाद जल्द ही ड्रग्स के गिरोहों के खिलाफ लैंड्र सट्राइक किया जाएगा। मेक्सिको पर इन तस्करों का का राज है और इस देश की जो हालत हुई है उसे देखना बहुत ही दुखद है। ट्रंप के इस संकेत से साफ नजर आ रहा है कि अब अमेरिका का अगला टारगेट मेक्सिको हो सकता है।
Trump Statement On Targeting Mexico

ट्रम्प ने कहा कि हमने समुद्र के रास्ते 97% दवाओं को नष्ट कर दिया है और अब इस तस्करी को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू करने जा रहे हैं। बता दें कि ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने ड्रग कार्टल से निपटने के लिए मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शाइनबाम के साथ अमेरिकी सैन्य सहायता की संभावना पर चर्चा की थी, साथ ही चेतावनी दी थी कि मेक्सिको को अपनी स्थिति सुधारनी होगी। ट्रम्प के इस बयान के बाद एक बार फिर वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ गई है। इसी बीच मैक्सिकन राष्ट्रपति शीनबाम ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने मेक्सिको की संप्रभुता किसी भी प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप को अस्वीकार करती है।
US Ground Action Against Cartels

मैक्सिकन राष्ट्रपति शीनबाम ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की जानकारी देते हुए कहा कि मेक्सिको मानवीय कारणों सहित अन्य कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सहयोग करता है जिससे फेंटानिल और अन्य नशीली दवाओं को उसकी आबादी, विशेष रूप से युवाओं तक पहुंचने से रोका जा सके। मेक्सिको नहीं चाहता कि फेंटानिल या कोई भी नशीली दवा किसी भी युवा तक पहुंचे, न तो संयुक्त राज्य अमेरिका में, न मेक्सिको में, न ही दुनिया में कहीं और। हम जिम्मेदारी से और निर्णायक रूप से कार्रवाई कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



