Lebanon: लोगों की मदद के लिए आगे आए तुर्की के गैर सरकारी संगठन, भेजेंगे 1,300 टन मानवीय सहायता

Summary :

Lebanon: लेबनान पर इजरायली हमले जारी है। इस बीच लेबनानी लोगों की मदद के लिए तुर्की के नौ गैर सरकारी संगठन सामने आए हैं। ये संगठन 1,300 टन मानवीय सहायता लेबनान भेजेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हुर्रियत डेली के हवाले से बताया कि पहले चरण के दौरान एक सहायता पोत द्वारा 80 कंटेनरों में सामान लेबनान पहुंचाया जाएगा। युद्ध से पहले ही आपातकालीन सहायता सामग्री की खरीद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें पहले से ही शक था कि इजरायल गाजा संघर्ष को लेबनान तक बढ़ा सकता है इसलिए उन्होंने महीनों पहले ही…

Lebanon

Lebanon: लेबनान पर इजरायली हमले जारी है। इस बीच लेबनानी लोगों की मदद के लिए तुर्की के नौ गैर सरकारी संगठन सामने आए हैं। ये संगठन 1,300 टन मानवीय सहायता लेबनान भेजेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हुर्रियत डेली के हवाले से बताया कि पहले चरण के दौरान एक सहायता पोत द्वारा 80 कंटेनरों में सामान लेबनान पहुंचाया जाएगा।

युद्ध से पहले ही आपातकालीन सहायता सामग्री की खरीद

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें पहले से ही शक था कि इजरायल गाजा संघर्ष को लेबनान तक बढ़ा सकता है इसलिए उन्होंने महीनों पहले ही आपातकालीन सहायता सामग्री की खरीद शुरू कर दी थी। सदाकातासी चैरिटी एसोसिएशन के प्रमुख केमल ओजदाल ने गुरुवार को कहा, इस मानवीय सहायता जहाज के माध्यम से हमारा लक्ष्य लेबनान में लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाना है, जिसमें खाद्य पैकेज, डिब्बाबंद सामान, गद्दे, कंबल, स्वच्छता उत्पाद, शिशु डायपर, अंडरवियर, चटाई और टेंट शामिल हैं।

लेबनान में कुल 1,974 लोग मारे गए

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री फिरास अबियाद ने जानकारी दी कि पिछले साल अक्टूबर में हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से लेबनान में कुल 1,974 लोग मारे गए हैं। इनमें 127 बच्चे और 261 महिलाएं शामिल हैं जबकि 9,384 लोग घायल हुए हैं। अबियाद ने गुरुवार को कहा कि इजरायली हमलों में दर्जनों मेडिकल सेंटर्स को नुकसान पहुंचा और 97 मेडिकल और इमरजेंसी कर्मियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों को सीधे तौर पर निशाना बनाया गया, जिससे पहले से ही चुनौतियां झेल रही लेबनान की स्वास्थ्य प्रणाली पर दबाव और बढ़ गया।

लेबनान पर इजरायली हमलों में 1974 लोग मारे गए, 9384 घायल हुए: Health  Minister | 1974 people killed, 9384 injured in Israeli attacks on Lebanon:  Health Minister लेबनान पर इजरायली हमलों में

विस्थापित लोगों की कुल संख्या लगभग 12 लाख

वहीं इजरायली हमलों के कारण लेबनान में विस्थापित लोगों की कुल संख्या लगभग 12 लाख हो गई है। लेबनानी मंत्रिपरिषद की डिजास्टर रिस्क मैनेजमेंट यूनिट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 23 सितंबर से, इजरायल ने लेबनान में हवाई हमले तेज कर दिए। उसका कहना है कि यह कार्रवाई लेबानानी संगठन हिजबुल्ला के खात्मे के लिए की जा रही है।

लेबनान से एक लाख से ज्यादा लोग सीरिया विस्थापित हुए: संरा - HINDI NEWS,  LATEST NEWS IN HINDI, ब्रेकिंग न्यूज, ACTION INDIA NEWS | एक्शन इंडिया  समाचार

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके कई सहयोगी की मौत

27 सितंबर को बेरूत के दक्षिणी उपनगर में एक महत्वपूर्ण हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह और उसके कई सहयोगी मारे गए। वहीं इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान भी शुरू कर दिया।8 अक्टूबर, 2023 को हिजबुल्लाह ने गाजा में हमास के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए इजरायल पर रॉकेट दागने शुरू किए थे। नवीनतम घटनाक्रम इसी संघर्ष का विस्तार है।

 

Pannelal Gupta