Typhoon Ragasa: 200 KMPH की रफ्तार से मचाई भारी तबाही, ताइवान, हांगकांग और चीन तक असर, 14 लोगों की मौत

Summary :

Typhoon Ragasa: भयानक तूफान रागासा ने भारी तबाही मचा दी है जिसका असर ताइवान, हांगकांग और चीन तक देखने को मिला है। फिलीपीन तटरक्षक बल ने उत्तरी फिलीपींस में आए सुपर टाइफून रागासा के संबंध में दो और लोगों की मौत और छह के लापता होने की सूचना दी, जिससे टाइफून से मरने वालों की संख्या तीन हो गई। वहीं ताइवान में इस तूफान से 14 लोगों की मौत हो गई है और 124 लोग अभी भी लापता है। Typhoon Ragasa: फिलीपींस से बाहर निकला पीसीजी ने कहा कि 13 मछुआरों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव…

Typhoon Ragasa: भयानक तूफान रागासा ने भारी तबाही मचा दी है जिसका असर ताइवान, हांगकांग और चीन तक देखने को मिला है। फिलीपीन तटरक्षक बल ने उत्तरी फिलीपींस में आए सुपर टाइफून रागासा के संबंध में दो और लोगों की मौत और छह के लापता होने की सूचना दी, जिससे टाइफून से मरने वालों की संख्या तीन हो गई। वहीं ताइवान में इस तूफान से 14 लोगों की मौत हो गई है और 124 लोग अभी भी लापता है।

Typhoon Ragasa: फिलीपींस से बाहर निकला

Typhoon Ragasa
Typhoon Ragasa

पीसीजी ने कहा कि 13 मछुआरों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव कैगयान प्रांत के स्टा एना शहर के तट पर डूब गई, जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लापता हो गए, जबकि छह अन्य को बचा लिया गया। अब रागासा मंगलवार सुबह फिलीपींस से बाहर निकल गया। लाओस के लोगों से टाइफून रागासा के संभावित प्रभावों के लिए तैयार रहने का आग्रह किया जा रहा है, जिसके कारण पूरे देश में तूफान, भारी वर्षा और तेज हवाएं आने की आशंका है।

Ragasa Typhoon Hong Kong: 200KM प्रति घंटे की रफ्तार

टाइफून रगासा अब हांगकांग में तबाही मचाने के लिए 200KM प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है लोगों को चेतवानी जारी की गई और तूफान की ऊंची लहरें आवासीय इलाकों तक पहुंच गई है। हांगकांग में मौसम विज्ञानियों ने चेताया कि इस तूफान से सुरक्षित इलाकों में खतरा बढ़ने लगा है और यह 200KM प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

Ragasa Typhoon China: चीन में भी टाइफून रगासा का खतरा

Typhoon Ragasa
Typhoon Ragasa

चीन में भी टाइफून रगासा का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक चीन में 10 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। माना जा रहा है कि आज दोपहर तक टाइफून ताइशान और झानजियांग शहर में तबाही मचा सकता है। खतरे से पहले ही स्कूल, यातायात सेवा और ऑफिस को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह आजतक का सबसे ताकतवर तूफान हो सकता है।

ALSO READ: UN ने नहीं, मैंने रुकवाए भारत-पाक समेत 7 युद्ध… एक बार फिर ट्रंप ने पढ़े अपनी तारीफों के कसीदे!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।