UP में टीचर वकील और पत्रकारों की मौज! योगी सरकार जल्द मुहैया कराएगी फ्लैट

Summary :

UP Government Housing scheme 2026: उत्तर प्रदेश में अब आवास योजनाओं का दायरा और व्यापक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए भी विशेष आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट तैयार किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को घर मिल सके। UP Government Housing Scheme 2026: सरकारी जमीन का होगा सही उपयोग मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। इन जमीनों को…

UP Government Housing scheme 2026: उत्तर प्रदेश में अब आवास योजनाओं का दायरा और व्यापक होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए भी विशेष आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी। जिन लोगों के पास अपनी जमीन नहीं है, उनके लिए बहुमंजिला इमारतों में फ्लैट तैयार किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को घर मिल सके।

UP Government Housing Scheme 2026: सरकारी जमीन का होगा सही उपयोग

UP Government Housing Scheme 2026
UP Government Housing Scheme 2026 (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले बड़ी संख्या में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे थे, जिन्हें अब हटाया जा रहा है। इन जमीनों को खाली कराकर अब जनहित में इस्तेमाल किया जाएगा। जहां भी अभी कब्जे बाकी हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन जमीनों पर हाईराइज मकान बनाकर ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाया जाए। जरूरत पड़ने पर माफियाओं से जब्त की गई संपत्तियों का उपयोग भी आवास निर्माण में किया जा सकता है।

अब सिर्फ गरीब नहीं, हर वर्ग पर ध्यान

अब तक ज्यादातर आवास योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तक सीमित थीं, लेकिन अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाने की योजना बनाई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के तहत 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और बिचौलियों की भूमिका खत्म हो।

Pradhan Mantri Awas Yojana: ‘छिना हुआ हक’ वापस दिलाने की पहल

Pradhan Mantri Awas Yojana
Pradhan Mantri Awas Yojana (Source: Social Media)

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक गरीबों के हक पर कब्जा किया, अब वही संसाधन समाज को वापस मिलेंगे। उनके अनुसार यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार का दावा है कि अब तक प्रदेश में करीब 62 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जा चुका है।

25 करोड़ जनता ही परिवार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार “पूरी जनता ही परिवार है” की सोच के साथ काम कर रही है। 2017 से पहले योजनाएं होने के बावजूद उनका लाभ सही लोगों तक नहीं पहुंचता था, लेकिन अब बिना भेदभाव हर जरूरतमंद तक योजनाओं को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Uttar Pradesh Housing: यूपी की बदलती तस्वीर

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की छवि में बदलाव का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ की पहचान से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभा रहा है। यह बदलाव बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है।

घर के साथ मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

सरकार का लक्ष्य सिर्फ घर देना नहीं, बल्कि उसके साथ जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना है। लाभार्थियों को बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा और सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इस तरह सरकार आवास योजनाओं को व्यापक बनाकर हर वर्ग तक पहुंचाने और लोगों को बेहतर जीवन देने की दिशा में काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: आस्था पर चोट! बीच गंगा में ‘नॉनवेज’ इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, 14 मुस्लिम गिरफ्तार, नाव चालक पर भी गिरेगी गाज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।