आस्था पर चोट! बीच गंगा में ‘नॉनवेज’ इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल, 14 मुस्लिम गिरफ्तार, नाव चालक पर भी गिरेगी गाज

Summary :

Varanasi Iftar Party At River Ganga: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ मुस्लिम युवक नाव में बैठकर इफ्तार पार्टी कर रहे थे, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रहे 14 लोगों को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। Varanasi Iftar Party At River Ganga: चिकन बिरयानी खाकर गंगा में फेंकीं हड्डियां भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि युवकों ने इफ्तार…

Varanasi Iftar Party At River Ganga: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ मुस्लिम युवक नाव में बैठकर इफ्तार पार्टी कर रहे थे, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रहे 14 लोगों को पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Varanasi Iftar Party At River Ganga: चिकन बिरयानी खाकर गंगा में फेंकीं हड्डियां

भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि युवकों ने इफ्तार में चिकन बिरयानी खाकर हड्डियां गंगा में फेंकीं, जिससे पवित्र नदी अपवित्र हुई। यह घटना सनातन धर्मावलंबियों की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। उन्होंने ही जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई है।

Varanasi Iftar Case: भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष ने दी तहरीर

इफ्तार पार्टी का वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसके बाद वो वायरल हो गया। भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष ने अपने लेटर हेड पर दी तहरीर में इस कृत्य को निंदनीय और घृणित बताया है। उनका कहना है कि मां गंगा पर करोड़ों लोगों की आस्था है और वहां नॉनवेज खाना एक गहरी साजिश का हिस्सा है।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि कुछ युवक जानबूझकर जेहादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, लोगों में गुस्सा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि ऐसे लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और दोबारा ऐसा न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाए।

Ganga Controversy: नाव संचालक पर भी सख्त कार्रवाई की मां

Varanasi Iftar Party At River Ganga
Varanasi Iftar Party At River Ganga (Source: Social Media)

इस मामले में केवल इफ्तार करने वालो पर ही नहीं, बल्कि नाव संचालक पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से अनुरोध किया है कि नाव चालक का भी चालान किया जाए और उसका लाइसेंस भी रद्द हो। शिकायतकर्ता का कहना है कि मां गंगा पर सनातन धर्म को मानने वालों की आस्था है। दुनियाभर से लोग मां गंगा का आशीर्वाद लेने और पूजा-अर्चना करने आते हैं। वहीं कुछ लोग उस पवित्र नदी में मांस फेंककर जानबूझकर भावनाओं को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तमाम हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। सभी ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें: ‘पूरे हिंदुस्तान में रोड पर नमाज, हिम्मत है तो रोक कर दिखाएं; सड़क पर नमाज़ को लेकर YOGI को खुली चुनौती देने वाला मुस्लिम नेता कौन?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।