UP News: रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज, गांव में मनाया जश्न, योगी सरकार को बताया ईमानदार सरकार

Summary :

UP News:  यूपी क़े बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने सरकार की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए सामूहिक दावत भोज का आयोजन किया।और शिकायत कर्ता और ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार पर शुरू हुई योगी सरकार की कार्यवाही को लेकर धन्यवाद किया। उनका कहना है कि ईमानदार योगी सरकार ही इस तरह के एक्शन ले सकती है।आपको बता दे कि निरपुडा गांव के रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने…

UP News:  यूपी क़े बागपत जनपद के निरपुड़ा गांव में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज होने के बाद गांव में जश्न का माहौल है। शिकायतकर्ता और ग्रामीणों ने सरकार की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए सामूहिक दावत भोज का आयोजन किया।और शिकायत कर्ता और ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार पर शुरू हुई योगी सरकार की कार्यवाही को लेकर धन्यवाद किया। उनका कहना है कि ईमानदार योगी सरकार ही इस तरह के एक्शन ले सकती है।आपको बता दे कि निरपुडा गांव के रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।

UP News: झूठे मुकदमे भी दर्ज

UP News
UP News

बताया जा रहा है कि सेवा के दौरान राणा शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम यूपी के कई जिलों में तैनात रहे और इसी दौरान उन्होंने अवैध तरीके से बड़ी संपत्ति खड़ी की। पूर्वजों से इंस्पेक्टर को मात्र तीन बीघा जमीन मिली थी लेकिन आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।
इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत करने वाले गांव के ही निवासी राम मेहर ने बताया कि प्रेमवीर राणा पर कार्रवाई होना गांव के लोगों के लिए बड़ी राहत है। उनका कहना है कि इंस्पेक्टर ने न केवल अवैध संपत्ति जुटाई बल्कि गांव के कई लोगों पर झूठे मुकदमे भी दर्ज कराए थे।

Yogi Govt. Action: कार्यवाही की गुहार

UP News
UP News

योगी सरकार का विज्ञापन देखकर उन्होंने शिकायत करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई थी। जिस पर सरकार ने एक्शन लिया और मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। दावत में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे, वहीं कार्यवाही शुरू होने की खुशी में ग्रामीणों ने सामूहिक भोज का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

दावत में निश्चय प्रधान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि योगी सरकार ने भ्रष्टाचार पर बड़ा कदम उठाया है और ऐसे अफसरों पर कार्रवाई जारी रहनी चाहिए।  सरकार योगी राज में नहीं बचेगा  भ्रष्टाचारियों योगी राज की ये पहचान नहीं बचेगा भ्रष्टाचारियों का नामों निशान-भ्रष्टाचार पर प्रहार-ये है बुलडोज़र बाबा की सरकार,इस तरह ग्रामीणों ने सामूहिक भोज में योगी सरकार की तारीफ की है।

रिपोर्ट-मेहंदी हसन,बागपत

ALSO READ: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हिरासत में, हरिओम वाल्मीकि के परिवार से गए थे मिलने

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।