UP Road Accident News: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल

Summary :

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह के अनुसार, प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के 9 युवक कानपुर के मोतीझील में आयोजित पाल समाज के विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे। UP Road Accident News: तालाब में गिरी कार देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से प्रयागराज लौट रहे…

UP Road Accident News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बड़ौरी टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह के अनुसार, प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के लकड़मंडी इलाके के 9 युवक कानपुर के मोतीझील में आयोजित पाल समाज के विवाह सम्मेलन में शामिल होने गए थे।

UP Road Accident News: तालाब में गिरी कार

देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे कार से प्रयागराज लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब चार बजे, बड़ौरी टोल प्लाजा के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे में ननकी सोनकर (32), शिवम साहू (35), राहुल केसरवानी (33) और साहिल गुप्ता (28) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राहुल गुप्ता (35), अमित कुमार विश्वकर्मा (30), नीरज पाल (30), सुमित (22) और महेश केसरवानी (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि सभी मृतक और घायल प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र के निवासी हैं।

Fatehpur Accident News: शवों का पोस्टमार्टम

UP Road Accident News
UP Road Accident News (Photo: social media)

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

UP News Today: हादसे की जांच शुरू

एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में चालक की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हादसे के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके। इस दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

ALSO READ: ’80 करोड़ हमारे जूते की नोक पर…’, UP के इस मौलाना ने खुलेआम दी धमकी, अब होगा एक्शन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।