‘पति की खुदकुशी पर कोई दुख नहीं, मगर बच्चों के लिए पछतावा..’, पुलिस के सामने फफक कर बोली 7 माह में 5 बार भागने वाली पत्नी

Summary :

Shamli Man Suicide: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। मजदूर सलमान ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकार जान दे दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को अरेस्ट किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सलमान (38) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. कई सालों से शामली में वह मजदूरी का काम कर रहा था. उसकी पत्नी पहले भी कई बार अपने प्रेमी…

Shamli Man Suicide: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। मजदूर सलमान ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर अपने चार बच्चों के साथ यमुना नदी में छलांग लगाकार जान दे दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी खुशनुमा और उसके प्रेमी साबिर को अरेस्ट किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। सलमान (38) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. कई सालों से शामली में वह मजदूरी का काम कर रहा था. उसकी पत्नी पहले भी कई बार अपने प्रेमी के साथ घर से भाग चुकी है।

Shamli Man Suicide Case: सलमान के मरने से पहले का वीडियो वायरल

Shamli Man Suicide
Shamli Man Suicide (credit-sm)

बता दें कि सलमान हर बार अपनी भगौड़ी पत्नी को समझा बुझा कर उसे घर वापस लाया, लेकिन इस बार वह टूट गया था। इस वजह से उसने इतना खौफनाक कदम उठाया। यह घटना 3 अक्टूबर को सलमान ने अपनी बहन को एक वीडियो मैसेज भेजा, जिसमें उसने कहा हमारी मौत के लिए जिम्मेदार कौन है बेटा? तेरी अम्मी और उसका प्रेमी है। इसके बाद वह चारों बच्चों के साथ नहीं में कूद गया। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया।

Shamli Crime News Today: क्या है पूरा मामला?

Shamli Crime News Today
Shamli Crime News Today (credit-sm)

5 अक्टूबर 2025 को सलमान और उसकी बड़ी बेटी महक के शव बरामद हुए। बाकी तीन बच्चों की खोजबीन जारी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पत्नी खुशनुमा और साबिर के बीच अवैध संबंध थे, जिस वजह से सलमान मानसिक तनाव में था। कैराना पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस पूछतछ में खुशनुमा ने कहा मुझे मेरे पति की मौत का कोई पछतावा नहीं है। बच्चों की मौत से दुःख है। साबिर ने भी शुरू में इस रिश्ते से इनकार किया था, लेकिन सबूतों के सामने उसे यह स्वीकार करना पड़ा।

ये भी पढ़ें-‘दादी को पोते से हुआ प्यार, वीडियो कॉल पर करती थी घंटो.. ; यूपी की ये कहानी सुन हिल जाएगा दिमाग

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।