UP में एक्सप्रेसवे सफर हुआ महंगा, UPEIDA ने बढ़ाई टोल दरें, देखें लिस्ट

Summary :

UP Toll Tax Rate: उत्तर प्रदेश में अब प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें एक अप्रैल से ही लागू हो चुकी हैं। जिस वजह से यूपी के एक्सप्रेस वे पर सफ़र करना आप पहले से महंगा हो गया है। ये संशोधित दरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लागू होंगी। नई दरों के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 5 रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी…

UP Toll Tax Rate: उत्तर प्रदेश में अब प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) ने प्रदेश के सभी एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें एक अप्रैल से ही लागू हो चुकी हैं। जिस वजह से यूपी के एक्सप्रेस वे पर सफ़र करना आप पहले से महंगा हो गया है। ये संशोधित दरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लागू होंगी। नई दरों के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के वाहनों पर 5 रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। आइए जानते हैं कि कितनी कीमत बढ़ाई गई हैं।

UP Toll Tax Rate: कितना महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर?

UP Toll Tax Rate
UP Toll Tax Rate (Source:Social Media)

यूपी एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी ((UPEIDA) ने बताया है कि टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला सालाना समीक्षा के बाद किया गया है। इसमें एक्सप्रेसवे के रखरखाव, संचालन और महंगाई को ध्यान में रखा गया।

नई दरों के मुताबिक़

  • दोपहिया और तीन पहिया वाहनों को 5 रुपये ज्यादा टोल देना होगा।
  • कार, जीप और वैन जैसे वाहनों के लिए 10 रुपये बढ़ाए गए हैं।
  • ओवरसाइज वाहनों पर टोल 85 रुपये तक बढ़ गया है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे

  • दोपहिया, तीन पहिया, रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 335 रुपये
  • कार, जीप, वैन, हल्के वाहन- 675 रुपये
  • हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक, मिनी बस- 1065 रुपये
  • बस, ट्रक- 2150 रुपये
  • भारी निर्माण मशीन- 3290 रुपये
  • ओवरसाइज वाहन- 4250 रुपये

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

  • दोपहिया, तीन पहिया, रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 350 रुपये
  • कार, जीप, वैन, हल्के वाहन- 700 रुपये
  • हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक, मिनी बस- 1105 रुपये
  • बस, ट्रक- 2240 रुपये
  • भारी निर्माण मशीन- 3430 रुपये
  • ओवरसाइज वाहन- 4400 रुपये

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

  • दोपहिया, तीन पहिया, रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 315 रुपये
  • कार, जीप, वैन, हल्के वाहन- 635 रुपये
  • हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक, मिनी बस- 1000 रुपये
  • बस, ट्रक- 2025 रुपये
  • भारी निर्माण मशीन- 3100 रुपये
  • ओवरसाइज वाहन- 3980 रुपये

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे

  • दोपहिया, तीन पहिया, रजिस्टर्ड ट्रैक्टर- 145 रुपये
  • कार, जीप, वैन, हल्के वाहन- 295 रुपये
  • हल्के व्यवसायिक वाहन, मालवाहक, मिनी बस- 440 रुपये
  • बस, ट्रक- 845 रुपये
  • भारी निर्माण मशीन- 1345 रुपये
  • ओवरसाइज वाहन- 1755 रुपये

Also Read: पिछले 12 महीनों में भारत-अमेरिका व्यापार घाटा, क्या हैं इसके पीछे की असली वजह?

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।