Nose Pin for Oval Face: अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नोज पिन पहनने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ नए और लेटेस्ट नोज पिन डिजाइंस बताएंगे, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
Nose Pin for Oval Face: 1 ग्राम गोल्ड में बनवाएं नोज पिन
1. Floral Nose Pin

ऑनलाइन और ज्वेलरी शॉप दोनों जगह अब इस तरह के फ्लोरल वाले लेटेस्ट डिजाइन मिल जाते हैं। गोल्ड नोज पिन चूज करते समय कोशिश करें कि भरोसेमंद ज्वेलर से खरीदें और हॉलमार्क जरूर चेक करें। अगर आप चाहें तो आप मीनाकारी वर्क भी करवा सकती हैं।
2. Gold And Diamond Nose Pin

आजकल डायमंड लुक वाली गोल्ड नोज पिन काफी पसंद की जा रही है। इसमें छोटा लगे छोटे से स्टोन से सिंपल और एलिगेंट लुक मिलता है। कॉलेज जाने वाली लड़कियां इस तरह की मिनिमल डिजाइन पसंद करती हैं जो उनके लुक में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
3. Gold Nose Pin

1-2 ग्राम की गोल्ड नोज पिन आपको सिंपल और ट्रेडिशनल लुक देती है साथ ही बजट भी कंट्रोल में रहता है। सही डिजाइन चुनकर आप हर दिन खास और स्टाइलिश दिख सकती हैं। ऐसे डिजाइंस आपके लुक में क्लास ऐड कर सकती हैं।
4. Stud Nose Pin Designs

यह सबसे क्लासिक डिजाइन है। इसमें एक छोटा सिंगल स्टोन या गोल्ड बॉल लगी होती है। यह लाइटवेट होने के साथ-साथ काफी सुंदर और सोबर भी दिखता है। ऑफिस या कॉलेज गोइंग महिलाओं के लिए ये नोज पिन एकदम परफेक्ट है।
5. Hoop Nose Pin Designs

रिंग स्टाइल की नोज पिन ट्रेडिशनल लुक के साथ-साथ बोहो-चिक स्टाइल भी देती है। इसमें सोने की तार से बनी पतली रिंग होती है। डेली वियर के लिए छोटी सी गोल्ड नोज रिंग सबसे बेस्ट होती है क्योंकि यह बालों या कपड़ों में उलझती नहीं और पहनने में बेहद लाइटवेट होती है।


Download Android App
Download iOS App




