अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने सीरिया में हवाई हमले में इस्लामिक स्टेट आतंकवादी मिलिशिया के एक बड़े सदस्य को मार गिराया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में हवाई हमला किया, जिसमें ISIS के एक वरिष्ठ अधिकारी उस्माह जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी की मौत हो गई। इसमें आगे कहा गया, उसकी मौत से ISIS की संसाधन जुटाने और आतंकवादी हमले करने की क्षमता में कमी आएगी।
- अमेरिक ने हवाई हमले में ISIS के एक बड़े सदस्य को मार गिराया है
- अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर एक कर पोस्ट जानकारी दी
- उसकी मौत से ISIS के आतंकवादी हमले करने की क्षमता में कमी आएगी
सीरिया में ISIS फिर से उभरने की कोशिश कर रहा
इस हमले में किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। सीरिया में ISIS फिर से उभरने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के फिर से उभरने से रोकने के लिए वहां तैनात हैं। अमेरिकी सेना को कुर्द मिलिशिया YPG और उसके सहयोगियों के नियंत्रित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। 2019 में चरमपंथी मिलिशिया के खत्म होने की घोषणा कर दी गई थी, इसके बावजूद यह बीच-बीच में सक्रिय हो जाता है।
लगभग 700 अमेरिकी सैनिक अब भी सीरिया में
हालांकि, जानकारों के अनुसार अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी निरंतर सैन्य मौजूदगी से अपने कट्टर दुश्मन ईरान के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रहा है। वाशिंगटन में एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, लगभग 700 अमेरिकी सैनिक अभी भी जगह-जगह सीरिया में हैं। गाजा युद्ध के छिड़ने के साथ ही उनकी तैनाती और भी खतरनाक हो गई है। ईरान समर्थक मिलिशिया अक्सर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करते रहते हैं।


Download Android App
Download iOS App




