पाकिस्तान को बनाया मोहरा, ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया, JD वेंस का इस्लामाबाद दौरा टला

Summary :

US Iran Ceasefire Extension: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही दूसरे दौर की बैठक को लेकर बातचीत पर चर्चा तेज हो गई थी वहीं ईरान ने भी अमेरिका पर आरोप लगाते हुए दूसरे दौर की बातचीत में शामिल होने से मना कर दिया था। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है लेकिन इस दौरान नाकेबंदी जारी रहेगी। JD Vance’s Islamabad Visit Postponed: JD वेंस का इस्लामाबाद दौरा टला अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने ईरान से जुड़ी बातचीत के लिए इस्लामाबाद की अपनी आगामी राजनयिक…

US Iran Ceasefire Extension: ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही दूसरे दौर की बैठक को लेकर बातचीत पर चर्चा तेज हो गई थी वहीं ईरान ने भी अमेरिका पर आरोप लगाते हुए दूसरे दौर की बातचीत में शामिल होने से मना कर दिया था। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान का हवाला देते हुए सीजफायर को आगे बढ़ा दिया है लेकिन इस दौरान नाकेबंदी जारी रहेगी।

JD Vance’s Islamabad Visit Postponed: JD वेंस का इस्लामाबाद दौरा टला

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने ईरान से जुड़ी बातचीत के लिए इस्लामाबाद की अपनी आगामी राजनयिक यात्रा भी अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी है। यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हाल ही में युद्धविराम विस्तार की घोषणा और तेहरान से प्रस्ताव की मांग के बाद लिया गया है। युद्ध के दौरान यह महत्वपूर्ण यात्रा अब रद्द कर दी गई है और अभी तक कोई नई तारीख तय नहीं की गई है। यह बैठक रद्द होना प्रशासन की समयसीमा में बदलाव का संकेत देता है, क्योंकि वाशिंगटन ईरानी नेतृत्व से अधिक ठोस राजनयिक संकेत की प्रतीक्षा कर रहा है।

US Iran Ceasefire Extension: ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाया

US Iran Ceasefire Extension
US Iran Ceasefire Extension (Source: Social Media)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान से युद्धविराम को और आगे बढ़ाने की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व की ओर से सैन्य हमले को टालने की सीधी अपील का हवाला दिया है। यह निर्णय पिछली समय सीमा समाप्त होने से कुछ ही घंटे पहले सार्वजनिक किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान में ईरानी प्रशासन को गंभीर रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकाबंदी तब तक प्रभावी रहेगी जब तक वाशिंगटन को तेहरान की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं मिल जाता।

US Pakistan Relations: PM शहबाज शरीफ के अनुरोध पर बढ़ा सीजफायर

सीजफायर को आगे बढ़ाने के साथ ही ट्रंप ने बताया पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर सीजफायर को आगे बढ़ाया गया था। उन्होंने कहा कि अमेरिका से ईरान पर हमला तब तक रोकने के लिए कहा गया था जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि एक एकीकृत प्रस्ताव लेकर नहीं आते। साथ ही हमारी सेना को नाकाबंदी जारी रखने और अन्य सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहने का निर्देश दिया है।

हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता

ईरान के संसद अध्यक्ष के सलाहकार महदी मोहम्मदी ने अमेरिकी बयान को खारिज करते हुए कहा कि हारने वाला पक्ष शर्तें नहीं थोप सकता। यह विस्तार ईरानी सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखता और अमेरिकी सेना के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह विस्तार अचानक हमले के लिए समय खरीदने की एक रणनीति है।

ALSO READ: वैश्विक अनिश्चितता के बीच ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षित किए अतिरिक्त डीजल शिपमेंट, ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।