Delhi-UP-Bihar में लू का कहर! 13 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Summary :

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया है। दिल्ली-यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब तक लू का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश और अंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 22 से 25 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से लेकर 70…

Aaj Ka Mausam 22 April 2026: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के भी पार चला गया है। दिल्ली-यूपी-बिहार से लेकर हरियाणा-पंजाब तक लू का कहर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश और अंधी का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार, 22 से 25 अप्रैल के बीच असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश के आसार हैं। इस दौरान 50 से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। आइए जानते हैं, आपके शहर मेंमौसम का हाल कैसा रहेगा।

Delhi Heatwave Alert: भीषण गर्मी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 22 April 2026
Delhi Heatwave Alert (Image- Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल से ही भीषण गर्मी सताने लगी है। यहां अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। दिल्ली में अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 से 24 अप्रैल के बीच हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 24 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

Uttar Pradesh Weather: लू का प्रकोप जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने का अनुमान है। राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 22 April 2026
Bihar Weather (Image- Social Media)

बिहार में 22 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में लू का प्रभाव अधिक रहेगा, उसमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, वैशाली और समस्तीपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, नालंदा, नवादा और गया शामिल है। इन जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Temperature Forecast For 11 Cities: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली (Delhi) 42°C 22°C
रांची (Ranchi) 39°C 23°C
जयपुर (Jaipur) 39°C 27°C
मुंबई (Mumbai) 35°C 25°C
पटना (Patna) 42°C 27°C
शिमला (Shimla) 27°C 17°C
चेन्नई (Chennai) 38°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 42°C 24°C
नैनीताल (Nainital) 27°C 18°C
लखनऊ (Lucknow) 42°C 27°C
कोलकाता (Kolkata) 38°C 28°C

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी पर विदाविद टिप्पणी को लेकर खड़गे की बढ़ी मुश्किलें, भाजपा ने दर्ज कराई शिकायत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।