शटडाउन से मचा हाहाकार, 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 8,000 उड़ानों में देरी, हवाई सेवाएं चरमराई

Summary :

US Shutdown Crisis: अमेरिकी सरकार का शटडाउन 40वें दिन में हाहाकार मच गया है, हवाई सेवाएं चरमरा गई है। जिससे देश भर में 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 8,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। बता दें कि अमेरिका के विमानन विभाग द्वारा उड़ानों में कटौती की नीति लागू की गई। इसके बाद उड़ानें रद्द होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुरुवार को जहां 202 उड़ानें रद्द हुई थीं, वहीं शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1,025 हो गई और शनिवार को 1,566 उड़ानें रद्द करनी पड़ी। US Shutdown Crisis: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर छुट्टी पर शटडाउन शुरू होने…

US Shutdown Crisis: अमेरिकी सरकार का शटडाउन 40वें दिन में हाहाकार मच गया है, हवाई सेवाएं चरमरा गई है। जिससे देश भर में 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और 8,000 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। बता दें कि अमेरिका के विमानन विभाग द्वारा उड़ानों में कटौती की नीति लागू की गई। इसके बाद उड़ानें रद्द होने की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुरुवार को जहां 202 उड़ानें रद्द हुई थीं, वहीं शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 1,025 हो गई और शनिवार को 1,566 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।

US Shutdown Crisis: एयर ट्रैफिक कंट्रोलर छुट्टी पर

US Shutdown Crisis
US Shutdown Crisis (source: social media)

शटडाउन शुरू होने के बाद से कई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर छुट्टी पर चले गए, जिससे बाकी कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ बढ़ गया है। परिवहन विभाग और विमानन प्राधिकरण ने देश के 40 बड़े हवाईअड्डों पर उड़ानों की संख्या में 10 प्रतिशत की कमी करने का फैसला किया है, जिससे कर्मचारियों पर दबाव कम हो और हवाई क्षेत्र की सुरक्षा बनी रहे।

Thanksgiving in America: स्थिति और खराब हो सकती है

परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि स्थिति आगे और खराब हो सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि थैंक्सगिविंग (अमेरिका का प्रमुख त्योहार) से पहले हवाई यात्रा बहुत कम हो सकती है। राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक ने भी कहा कि अगर लोग थैंक्सगिविंग के दौरान यात्रा नहीं कर पाए, तो साल की चौथी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Filibuster in American Politics

हवाई सेवाएं चरमराई
हवाई सेवाएं चरमराई (source: social media)

अमेरिकी सरकार को फिलहाल खर्चों के लिए एक अस्थायी उपाय की आवश्यकता है, लेकिन यह प्रस्ताव सीनेट में विशेष प्रक्रिया “फिलिबस्टर” के कारण रुक गया है। इस प्रक्रिया में साधारण बहुमत नहीं, बल्कि 60 वोट चाहिए होते हैं। वर्तमान में रिपब्लिकन पार्टी के पास 53 वोट हैं, इसलिए वे ‘फिलिबस्टर’ को नहीं हटा पा रहे हैं और अस्थायी वित्त पोषण प्रस्ताव पारित नहीं हो पा रहा है।

ALSO READ: अमेरिका की वीजा नीति में बड़ा बदलाव, जानें प्रकार और कैसे करें आवेदन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।