Aaj Ka Mausam 10 Nov: AQI 400 के पार, दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल! कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 10 Nov: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब प्रचंड ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण के साथ ही ठंडी हवाओं और स्मॉग ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और शीतलरहर दोनों का असर देखने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते है आज…

Aaj Ka Mausam 10 Nov: देश के ज्यादातर हिस्सों में अब प्रचंड ठंड ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण के साथ ही ठंडी हवाओं और स्मॉग ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मौसम और ठंडा हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश और शीतलरहर दोनों का असर देखने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते है आज का मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam 10 Nov: Delhi-NCR Weather

Delhi-NCR Weather
Delhi-NCR Weather (source: social media)

दिल्ली और उसके आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में एक बार फिर वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। पूरे शहर पर कोहरा और धुंध की मोटी परत फैली हुई है। सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 372 दर्ज किया गया और यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। वहीं शहर के ज्यादातर इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया।

हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में सर्दी भी बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कम हवा की रफ्तार, तापमान में गिरावट और बढ़ी नमी के कारण हवा में धुंध छाई रह सकती है।

Tamil Nadu Weather

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में तंजावुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विरुधुनगर और थूथुकुडी सहित तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही इन क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया है, क्योंकि गरज के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बिजली और गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather (source: social media)

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। दिन में तापमान बढ़ने के साथ ही रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रुद्रप्रयाग, नैनीताल, मसूरी समेत कई जिलों में शीतलहर का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का एहसास होगा वहीं बर्फबारी और बारिश के आसार नहीं है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 08 Nov: Delhi-NCR में ठंड और कोहरे की दोहरी मार, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, जानें कैसे रहेगा आज देशभर का मौसम?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।