US Tariffs: राष्ट्रपति Trump ने भारत पर लगाया 26% Tariff, PM Modi को बताया अच्छा दोस्त

Summary :

ट्रंप ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, कहा- सख्त है भारत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को नए आयात शुल्क की घोषणा कर दी है, जिसमें दुनिया भर के देशों पर लगाए जाने वाले शुल्कों की रूपरेखा तय कर दी गई है।  जिसमें भारत पर 26 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान मित्र बताते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से 52 प्रतिशत शुल्क लेता है, जबकि हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते हैं। बता दें कि ट्रंप  ने यह घोषणा मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट को संबोधित करते हुए की गई। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं और मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत शुल्क लेते हैं और हम उनसे लगभग कुछ भी नहीं लेते हैं।

राष्ट्रपति Trump

भारत में टैरिफ

टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर केवल 2.4 प्रतिशत शुल्क लेता है। इस बीच, थाईलैंड और अन्य देश 60 प्रतिशत, भारत 70 प्रतिशत, वियतनाम 75 प्रतिशत और कई देश इससे भी अधिक शुल्क ले रहे हैं। सभी विदेशी निर्मित ऑटोमोबाइल पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। इस तरह के असंतुलन ने हमारे औद्योगिक आधार को तबाह कर दिया है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में भी डाल दिया है। लेकिन ट्रंप ने इस आपदा के लिए दूसरे देशों को बिल्कुल भी दोषी नहीं माना है।

अलग अलग देशों में टैरिफ

भारत के साथ ही अन्य देशों में भी टैरिफ लगाया गया है। बता दें कि अन्य प्रमुख देशों पर आयात शुल्क चीन 34 प्रतिशत, यूरोपीय संघ में 20 प्रतिशत, वियतनाम में 46 प्रतिशत, ताइवान में 32 प्रतिशत, जापान में 24 प्रतिशत, भारत में 26 प्रतिशत, यूनाइटेड किंगडम में 10 प्रतिशत, बांग्लादेश में 37 प्रतिशत, पाकिस्तान में 29 प्रतिशत, श्रीलंका में 44 प्रतिशत, इजरायल में 17 प्रतिशत हैं।

भारत समेत 20 देशों पर आज से लागू Reciprocal Tariffs, जानें कितने बजे ऐलान करेंगे ट्रंप

अमेरिका के लिए ऐतिहासिक दिन

ट्रंप ने कहा, हमारे देश और इसके करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से ठगा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। ट्रंप ने कहा कि मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने के लिए एक ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। बता दें कि पारस्परिक का मतलब है कि वे हमारे साथ ऐसा करते हैं और हम उनके साथ ऐसा करते हैं। यह अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह हमारी आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।