कवि कुमार विश्वास का आग्रह, महाकुंभ में भाग लें युवा

Summary :

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए आमंत्रित किए दिग्गज कलाकार

महाकुंभ 2025 मेला का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में होगा। महाकुंभ मेले से पहले कवि कुमार विश्वास ने तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘अपने अपने राम’ का समापन किया, जिसमें कार्यक्रम में शामिल हुए कई मेहमानों ने उनकी खूब तारीफ की। इस दौरान कवि कुमार विश्वास ने कुंभ की तारीफ करते हुए लोगों को औऱ खासकर युवा पीढ़ी से महाकुंभ में बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, महाकुंभ एक बहुत ही ऐतिहासिक, समृद्ध त्योहार है। मैं युवाओं से बड़ी संख्या में महाकुंभ में भाग लेने का आग्रह करता हूं।

कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में ‘प्रभु राम’ की आस्था

कवि कुमार विश्वास के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष नवनीत सहगल और प्रयागराज की पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद थीं। अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन लोगों ने राम में अपनी आस्था जताई। कुमार विश्वास का जादू देखने को मिला, कोई भी खुद को रोक नहीं सका और हमें न चाहते हुए भी गेट बंद करने पड़े और हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कोई भी राम के नाम से अछूता न रहे और फिर भीड़ नियंत्रण में थी। हर कोई राम की कहानी सुनना चाहता है और कुमार विश्वास इसे जिस तरह से सुनाते हैं, वह दिल को छू लेने वाला है।”

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ मेले के लिए आमंत्रित किए दिग्गज कलाकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने शंकर महादेवन, मोहित चौहान, शान और कैलाश खेर सहित प्रसिद्ध कलाकारों को महाकुंभ मेला 2025 में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया। यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय कलाकार शामिल होंगे। उत्सव की शुरुआत पहले दिन महादेवन के प्रदर्शन से होगी। जबकि अंतिम दिन मोहित चौहान अपने भावपूर्ण संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन करेंगे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।