उत्तर प्रदेश: Covid 19 के नए वेरिएंट पर प्रयागराज में विशेष वार्ड तैयार

Summary :

मोतीलाल नेहरू चिकित्सालय में 25 बेड का विशेष वार्ड स्थापित

प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में कोविड के नए वेरिएंट के लिए 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और जिले में फिलहाल कोई एक्टिव केस नहीं है। डॉक्टर एसके चौधरी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, सभी तैयारियां पूरी हैं और ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील है।

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। इसी क्रम में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में संक्रमित मरीजों के लिए 25 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है। राहत की बात यह है कि जिले में फिलहाल कोविड का कोई एक्टिव केस नहीं है। लगातार निगरानी रखी जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अभी यूपी में बहुत ज्यादा केस पॉजिटिव नहीं हैं। उसको देखते हुए हमने तैयारियां पूरी कर रखी है। अगर कोई लहर आती है तो उससे लड़ने के लिए हमारी तैयारियां पूरी है। वहीं, मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर एसके. चौधरी ने कहा कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हमारे यहां 25 बेड आरक्षित है। यहां पोस्ट कोविड पेशेंट आते हैं, हमारा ऑक्सीजन प्लांट पूर्ण रूप से क्रियाशील है, पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर हैं। आईसीयू यहां रनिंग है। मेरे ख्याल से कोई दिक्कत नहीं होगी और सभी प्रकार की दवाइयां मौजूद है।

ग्रेटर नोएडा: पुलिस बैरिकेड को गाड़ी से बांधकर खींचा, तीन आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने आगे कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाके में ना जाएं, मास्क का प्रयोग करें, थोड़ा डिस्टेंस बनाकर रखें और हाइजीन मेंटेन रखें। बार-बार हाथ धोएं। जिनकी इम्युनिटी कम है, वो थोड़ा एहतियात बरतें। कोई दिक्कत की बात नहीं है और अभी कोई ऐसा पैनिक नहीं होना है। अगर कोई लहर आती है तो उसके लिए हम पूर्ण रूप से तैयार हैं। वेरियंट सर्दी जुखाम की तरह ही है और मरीज ठीक भी हो जा रहे हैं। हमारे राज्य उत्तर प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिव मामलों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने तैयारी की है।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर सरकार के निर्देशों पर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। सभी अस्पतालों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल, आइसोलेशन वार्ड की स्थापना, और कोविड उपचार के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं शामिल हैं। जिले का सबसे बड़ा शिकोहाबाद जिला चिकित्सालय भी कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.