उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी देंगे गणतंत्र दिवस परेड झांकी के 16 कलाकारों को 50 हजार रुपये

Summary :

उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत झांकी को तीसरा स्थान, कलाकारों को मिलेगा इनाम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस परेड में तीसरा स्थान हासिल करने पर उत्तराखंड की ‘सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल’ झांकी के 16 कलाकारों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और टीम लीडर, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान सहित झांकी के कलाकारों ने नई दिल्ली में उत्तराखंड निवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।

16 कलाकार होंगे सम्मानित

 CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्य के लिए सम्मान की बात है ,उत्तराखंड की ‘सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल’ झांकी को तीसरा स्थान मिला। विवेकाधीन कोष के तहत झांकी के सभी 16 कलाकारों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की। उत्तराखंड की झांकी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीसरा स्थान मिलने से राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक विरासत को पहचान मिल रही है और देश-विदेश में इसे विशेष पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य सरकार ने सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और साहसिक खेलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए गणतंत्र दिवस परेड में झांकी प्रदर्शित करने का निर्णय लिया था।

पीपुल्स च्वाइस अवार्ड श्रेणी में तीसरा स्थान

सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल थीम पर आधारित उत्तराखंड की गणतंत्र दिवस की झांकी ने विभिन्न राज्यों की झांकियों के बीच पीपुल्स च्वाइस अवार्ड श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।  उत्तराखंड की झांकी में प्रसिद्ध जागर गीत और लोकनृत्य छपेली में उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति की झलक समिति को काफी पसंद आई थी। इसके चलते उत्तराखंड राज्य को यह पुरस्कार मिल सका। इसके बाद गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर ‘सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल’ पर आधारित उत्तराखंड की झांकी को भी लोगों की पसंद के आधार पर देश में तीसरा स्थान मिला है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।