वायरल हो रहा वीडियो “आजमाइश होम अप्लायंस” कंपनी का पुराना विज्ञापन है, जिसमें एक महिला मॉडल फ्रिज और टेलीविजन जैसे घरेलू सामानों का प्रचार करती दिखाई देती है. यह वीडियो 1979 से पहले का है, जब ईरान में इस्लामिक शासन लागू नहीं हुआ था. उस दौर में महिलाएं वेस्टर्न कपड़े पहन सकती थीं, क्लब जा सकती थीं और अपने जीवन के निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकती थीं.
Iran-Israel War: ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष ने एक बार फिर मिडिल ईस्ट को युद्ध की कगार पर ला खड़ा किया है. 13 जून से शुरू हुई इस जंग में दोनों देश एक-दूसरे पर लगातार हवाई हमले कर रहे हैं. इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक पुराना ईरानी टीवी विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर इस्लामिक क्रांति से पहले के ईरान की तस्वीर लोगों के सामने रख दी है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो “आजमाइश होम अप्लायंस” कंपनी का पुराना विज्ञापन है, जिसमें एक महिला मॉडल फ्रिज और टेलीविजन जैसे घरेलू सामानों का प्रचार करती दिखाई देती है. यह वीडियो 1979 से पहले का है, जब ईरान में इस्लामिक शासन लागू नहीं हुआ था. उस दौर में महिलाएं वेस्टर्न कपड़े पहन सकती थीं, क्लब जा सकती थीं और अपने जीवन के निर्णय स्वतंत्र रूप से ले सकती थीं.
विज्ञापन में ऐसा क्या?
इस विज्ञापन में दिख रही महिला स्कर्ट और मॉडर्न कपड़े नजर आती है, जो उस समय के ईरानी समाज की खुली सोच और आजादी को दर्शाता है. यह वही समय था जब ईरान के शासक मोहम्मद रज़ा शाह पहलवी थे और देश में राजशाही व्यवस्था लागू थी.
इस्लामिक क्रांति के बाद आया बड़ा बदलाव
1979 में जब अयातुल्लाह खुमैनी के नेतृत्व में इस्लामिक क्रांति हुई, तो देश की राजनीतिक और सामाजिक संरचना पूरी तरह बदल गई. राजशाही का अंत हुआ और एक इस्लामिक गणराज्य की नींव रखी गई. इसके बाद महिलाओं के पहनावे पर सख्त पाबंदियां लगा दी गईं और हिजाब पहनना अनिवार्य कर दिया गया.
सामाजिक स्वतंत्रता सीमित कर दी गई और धार्मिक नियमों के आधार पर देश को चलाया जाने लगा. इस्लामिक क्रांति के बाद महिलाओं की भूमिका और जीवनशैली में भारी परिवर्तन आया. वे अब सार्वजनिक स्थानों पर वेस्टर्न कपड़े नहीं पहन सकतीं और उनकी सामाजिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण लगाया गया.
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो आज के ईरान की तुलना में उस समय की आजादी की झलक देता है. लोग इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिख रहे हैं कि उस दौर में समाज कितना आधुनिक और स्वतंत्र था. यह विज्ञापन न केवल एक उत्पाद का प्रचार करता है, बल्कि उस समय की जीवनशैली और सामाजिक ढांचे को भी दर्शाता है.
ईरान और इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध ने लोगों का ध्यान फिर से ईरान के इतिहास की ओर मोड़ दिया है. इस वीडियो के वायरल होने से यह चर्चा तेज हो गई है कि किस तरह इस्लामिक क्रांति ने देश की दिशा और दशा को पूरी तरह बदल दिया.


Download Android App
Download iOS App



