राजस्थान: बीकानेर में पहली बार होगा नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Summary :

शूटिंग चैंपियनशिप 20 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी

बीकानेर में पहली बार नेशनल स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है, जिसमें सब जूनियर से लेकर सीनियर तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता महाराजा करणी सिंह की स्मृति में आयोजित की जा रही है और विजेताओं को स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

बीकानेर की ‘विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी’ और अहमदाबाद की ‘थंडरबोल्ट शूटिंग एकेडमी’ के सहयोग से बीकानेर में पहली बार नेशनल लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अधिराज सिंह ने बताया कि बीकानेर में होने वाली यह प्रतियोगिता महाराजा करणी सिंह की स्मृति में आयोजित कराई जा रही है। अधिराज अन्तरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज रह चुके हैं। वह एक ट्रेनर भी हैं। चार दिवसीय थंडर बोल्ट शूटिंग चैंपियनशिप 20 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता लालेश्वर महादेव मंदिर शिवबाड़ी स्थित महाराजा करणीसिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगी।

अधिराज सिंह ने बताया कि यह सब जूनियर,अंडर-12, यूथ,जूनियर और सीनियर पिस्टल और राइफल्स मैन और वूमैन प्रतिस्पर्धा होगी। इसमें विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिए जाएंगे। अधिराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन श्रेष्ठ खिलाड़ियों को चार अलग अलग कैटेगरी में चैम्पियन ऑफ चैंपियंस ट्रॉफी दी जाएगी। इसमें नकद राशि बतौर प्राइज मनी दी जाएगी। अधिराज सिंह ने पत्रकारों से कहा, “यह क्लब और टूर्नामेंट राजस्थान रायफल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। इस क्लब को करणी सिंह ने शुरू किया था, जो बीकानेर में एक हैरिटेज है। थंडरबोल्ट शूटिंग क्लब के नाम को लेकर हमने बीकनेर में भी यह क्लब शुरू किया है। इसे अब हम एक ब्रांड बना रहे हैं, ताकि इसे सभी करणी सिंह से जोड़कर देखें।”

अधिराज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के आखिरी दिन चैंपियन ऑफ चैंपियंस (सीओसी) का आयोजन होगा, जिसमें हर कैटेगरी के टॉप-8 खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे। एक-एक करके खिलाड़ी एलिमिनेट होंगे और आखिरी बचे तीन शूटर्स को कैश प्राइज दिया जाएगा। गोल्ड जीतने वाले को 31 हजार, सिल्वर पदक विजेता को 21 हजार, जबकि ब्रॉन्ज जीतने वाले शूटर को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

राजस्थान के परिक्षेत्र में जातिगत जनगणना स्वागत योग्य कदम : Jogaram Patel

उन्होंने आगे कहा, “ऐसी सीओसी पांच तरह की होंगी। करीब तीन लाख के कैश प्राइज बांटेंगे, ताकि शूटर्स को मोटिवेशन मिल सके। यह पहला सीजन है। अगर शूटर्स को अच्छा लगा, तो दूसरे सीजन की और ज्यादा मार्केटिंग की जाएगी।”

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.