Bangladesh: NCP रैली के दौरान भड़की हिंसा, 4 लोगों की मौत, गोपालगंज में लगा कर्फ्यू

Summary :

Bangladesh में कई दिनों से झड़प और हिंसा की घटना सामने आ रही थी लेकिन कुछ समय शांती के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। बता दें कि गोपालगंज में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली निकाली जा रही थी तभी बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। यह विरोध तेजी से झड़प और गोलीबारी में बदल गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि सेना को काबू करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी। हिंसा, झड़प और चली गोलियां…

Bangladesh में कई दिनों से झड़प और हिंसा की घटना सामने आ रही थी लेकिन कुछ समय शांती के बाद एक बार फिर बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है। बता दें कि गोपालगंज में नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) की रैली निकाली जा रही थी तभी बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया। यह विरोध तेजी से झड़प और गोलीबारी में बदल गया जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि सेना को काबू करने के लिए गोलियां चलानी पड़ी।

हिंसा, झड़प और चली गोलियां

बांग्लादेश में गोपालगंज को पूर्व PM शेख हसीना का गढ़ माना जाता है। इसी गढ़ में NCP रैली का आयोजन कर रहे थे तभी हिंसा भड़क गई। बताया जा रहा है कि आवामी लीग के समर्थकों ने इस रैली का विरोध प्रदर्शन किया और रैली को रोकने के लिए रास्ता बंद करने की भी कोशिश की गई। इतना ही नहीं हथियारों से लैस समर्थकों ने रैली रोकने का प्रयास किया और हमला कर दिया।

गोपालगंज में लगा कर्फ्यू

बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है और 22 घंटे का कर्फ्यू भी लगा दिया है। बता दें कि हिंसा को रोकने के लिए रैपिड एक्शन बटालियन के जवानों को भी तैनात कर दिया गया है। गोपालगंज में स्कूल की परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया गया है।

मोहम्मद यूनुस ने लगाया आरोप

बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इस विरोध प्रदर्शन और हिंसा के लिए आवामी लीग पर आरोप लगाया है और कहा है कि रैली को रोकना मौलिक अधिकारों का हनन है। साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा की आग, गोलीबारी में गई 7 लोगों की जान!

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।