Viral Video Bangladesh MP Akhtar Hussain : 4 मई को चुनाव रिजल्ट आने हैं. 5 राज्यों का चुनावी शोर थम चुका है मगर सबसे ज्यादा चर्चा मतदान के बाद भी बंगाल का मचा हुआ है. सवाल है कि कौन संभालेगा बंगला की सत्ता. यह सवाल न सिर्फ देश में बल्कि देश के पड़ोसी बांग्लादेश में भी उठ रहा है. बता दें, बंगाल में हाल ही में नई सरकार बनी है, अब वहां के एक सांसद का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video Bangladesh MP Akhtar Hussain: चर्चा में बांग्लादेशी सांसद का बयान

बांग्लादेश के रंगपुर सीट से नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के सांसद अख्तर हुसैन का पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दिया गया ताजा बयान सुर्खियों में है. बता दें बांग्लादेश के सांसद अख्तर हुसैन ने बंगाल में बीजेपी की मजबूती को लेकर चिंता जताई है.
बांग्लादेशी सांसद ने कहा कि बंगाल में एग्जिट पोल और चुनावी रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को आगे दिखाया जाना बांग्लादेश के लिए टेंशन की बात है. उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है तो ढाका को शरणार्थी संकट का सामना करना पड़ सकता है.
बांग्लादेशी सांसद ने कथित अवैध बांग्लादेशियों को बंगाल से वापस भेजने की आशंका जताते हुए कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाने में सफल हो जाती है तो वह उन लोगों को सीमा पार भेज देंगे, जिन्हें वह अवैध घुसपैठिया मानते हैं.
यह मामला इसलिए भी तूल पकड़ रहा है क्योंकि बंगाल को लेकर यह आरोप लगाए जाते रहे हैं कि वहां अवैध घुसपैठिए बसे हुए हैं, जो बंगाल के लोगों के हकों को मार रहे हैं. भाजपा का चुनाव इन्हीं मुद्दों के इर्दगिर्द भी था. ऐसे में यह बयान बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें यह वीडियो भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर की है –
बंगलादेश के सांसद अख़्तर हुसैन ने आज बांग्लादेश के संसद में कहा कि भाजपा की पश्चिम बंगाल की जीत घुसपैठ को रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी,यह ख़तरनाक है । तृणमूल कांग्रेस के मददगार धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं pic.twitter.com/wt1ZZUK7Un
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 30, 2026
क्या बोले NCP सांसद अख्तर हुसैन ?
बांग्लादेशी संसद में बोलते हुए NCP सांसद ने कहा, ‘अगर पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में बीजेपी की जीत दिखाई देती है और अगर BJP वहां सरकार बनाती है, तो वे सभी ‘कांगलू’ लोगों को बांग्लादेश में धकेल देंगे. इससे हमारे लिए एक बड़ा मानवीय, आर्थिक और शरणार्थी संकट खड़ा हो जाएगा. हम इस बात को लेकर चिंतित हैं.’ ‘कांगलू’ शब्द का इस्तेमाल बांग्लादेश से आए बंगाली भाषी अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए किया जाता है.
Bangladesh Viral Video: 4 मई को आएंगे नतीजे

पश्चिम बंगाल 5 राज्यों में चुनावी लिहाज से सबसे खास राज्य बनता जा रहा है. यहां मुख्य लड़ाई टीएमसी और भाजपा के बीच है. एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनते दिखाई दे रही है, हालांकि पहले भी इस तरह के एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं. वहीं इस बार राज्य में रिकॉर्ड मतदान हुए हैं, मतदान का आंकड़ा 93 फीसदी तक जा पहुंचा है. इसे कुछ जानकार बदलाव की बयार कह रहे हैं तो कुछ इसे ममता की फिर सरकार बता रहे हैं. बहरहाल रिजल्ट 4 मई को आएंगे.
यह भी पढ़ें – ‘EVM से छेड़छाड़ की, तो हम जान’, रात 12 बजे तक स्ट्रांग रूम में रहीं ममता, बाहर TMC-BJP का हंगामा


Download Android App
Download iOS App




