14 जुलाई को लॉन्च होंगे Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE स्मार्टफोन, जानें फीचर

Summary :

Vivo कंपनी ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। अब कंपनी दो नए  शानदार स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। बता दें कि 14 जुलाई को Vivo दो नए स्मार्टफोन X Fold 5 और Vivo X200 FE को  भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन को जापान और चीन के बाजार में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है अब इन्हें भारतीय बाजार में Flipkart में पेश किया जाएगा। Vivo X Fold 5 के क्या होंगे फीचर Vivo X Fold 5 में ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन…

Vivo कंपनी ने भारतीय बाजार में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। अब कंपनी दो नए  शानदार स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी में है। बता दें कि 14 जुलाई को Vivo दो नए स्मार्टफोन X Fold 5 और Vivo X200 FE को  भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन को जापान और चीन के बाजार में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है अब इन्हें भारतीय बाजार में Flipkart में पेश किया जाएगा।

Vivo X Fold 5 के क्या होंगे फीचर

Vivo X Fold 5 में ट्रिपल कैमरा का सेटअप दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अलट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा। बेहतर कैमरा के साथ ही 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी और बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W का चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Vivo X200 FE के फीचर

Vivo दोनों स्मार्टफोन को एक साथ 14 जुलाई को लॉन्च करेगा। बता दें कि Vivo X200 FE में 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अलट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6,500mAh की बैटरी दी जाएगी और बैटरी को चार्ज करने के लिए 80W का चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

Vivo X200 FE और Vivo X Fold 5 की कीमत

Vivo ने अभी दोनों स्मार्टफोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि Vivo X200 FE के 12 GB RAM और 256GB  स्टोरेज की कीमत लगभग 50 हजार रुपये से अधिक हो सकती है। Vivo X Fold 5 के 16 GB RAM और 512GB  स्टोरेज की कीमत  लगभग 1.50 लाख रुपये तक हो सकती है।

Also Read: Hyundai Creta की बढ़ती डिमांड, जानें क्यों खास है यह SUV कार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।