Vivo Y400 5G India Launch: 6,000mah की बैटरी, शानदार फीचर, जानें कीमत

Summary :

Vivo Y400 5G India Launch: Vivo ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। आज कंपनी ने एक और शानदार स्मार्टफोन Vivo Y400 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और धूल-पानी से बचाने के लिए कई फीचर को शामिल किया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर को शामिल किया गया औऱ कीमत क्या रखी गई है। Vivo Y400 5G Features Vivo Y400 5G स्मार्टफोन में पंच होल डिजाइन को शामिल किया गया है। डिस्पले की बात करें तो 6.67 इंच का…

Vivo Y400 5G India Launch: Vivo ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन को पेश किया है। आज कंपनी ने एक और शानदार स्मार्टफोन Vivo Y400 5G को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और धूल-पानी से बचाने के लिए कई फीचर को शामिल किया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि इस स्मार्टफोन में क्या फीचर को शामिल किया गया औऱ कीमत क्या रखी गई है।

Vivo Y400 5G Features

Vivo Y400 5G स्मार्टफोन में पंच होल डिजाइन को शामिल किया गया है। डिस्पले की बात करें तो 6.67 इंच का HD+ AMOLED डिस्पले दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर डिस्पले के साथ ही इन-डिस्पले ही फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।

Vivo Y400 5G Features Chipset

शानदार डिस्पले के साथ ही दमदार Snapdragon 4th Generation 2 का प्रोसेसर दिया गया है साथ ही यह FuntouchOS 14 पर रन करेगा। दमदार प्रोसेसर हेवी यूज और गेम के लिए सक्षम होगा।

Vivo Y400 5G Camera

इस स्मार्टफोन में शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। बता दें कि मेन कैमरा SONY का 50 MP का कैमरा दिया गया है और दूसरा कैमरा 2 MP का दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 MP का शानदार कैमरा दिया गया है।

Vivo Y400 5G Battery
Vivo Y400 5G Battery

Vivo Y400 5G Battery

Vivo Y400 5G में शानदार डिजाइन, दमदार प्रोसेसर के साथ ही 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

Vivo Y400 5G Price

Vivo ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा है। कीमत की बात करें तो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 और 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की कीमत 23,999 हजरा रुपये रखी गई है।

ALSO READ: Samsung Galaxy S25 FE Kab Launch Hoga: फीचर हुए लीक, जानें क्या हो सकती है कीमत

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।