क्या भारत के हमले से तबाह हुआ पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना! शक के घेरे में अमेरिका

Summary :

भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में हलचल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों से रेडिएशन लीक होने की खबरें सामने आई हैं। अमेरिका ने जांच के लिए टीम भेजी है जबकि भारतीय सेना ने इन दावों का खंडन किया है। किराना हिल्स पर न्यूक्लियर हथियारों की मौजूदगी की रिपोर्ट्स भी चर्चा में हैं। बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट नामक एक एनजीओ द्वारा प्रकाशित 2023 की रिपोर्ट में किराना हिल्स और उसके आस-पास के इलाकों को सबक्रिटिकल न्यूक्लियर टेस्ट साइट के रूप में पहचाना गया है।

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया था। पाकिस्तान के कई एयरबेस को तबाह कर दिए गए थे। खबर है कि पाकिस्तान सेना इन जगहों के आसपास अपना परमाणु हथियार रखे हुए हैं। भारत के हमलों की वजह से यहां परमाणु ठिकानों से रेडिएशन लीक होने की खबर तेजी से फ़ैल रही है। इतना ही नहीं खबर है कि रेडिएशन लीक होने के बाद अमेरिका से एक टीम को पाकिस्तान भेजा गया है। वहीं, इन मामलों में अमेरिकी सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

किराना हिल्स पर न्यूक्लियर हथियार

किराना हिल्स पर न्यूक्लियर हथियार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस के पास किराना हिल्स पर न्यूक्लियर हथियार हैं। वहीं भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमले किए गए जिसके बाद पाक के परमाणु रेडिएशन लीक हो रहा है। कहा जा रहा है कि अमेरिका ने रेडिएशन की जांच के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजी है। इस मुद्दे पर जब अमेरिकी विदेश विभाग के प्रिंसिपल डिप्टी स्पोक्सपर्सन टॉमी पिगॉट से पूछा गया कि क्या पाकिस्तान में परमाणु लीक की जांच के लिए अमेरिका की टीम वहां गई हैं? तो इस पर उन्होंने कहा कि मेरे पास इस समय पर बात करने या अंदाजा लगाने के लिए कुछ भी नहीं है।

भारतीय सेना ने खंडन किया

भारतीय सेना ने खंडन किया

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और POK में आतंक ठिकानों को मिटटी में मिला दिए गए। इस दौरान पाक के दो एयरबेस पूरी तरह से तबाह हो गया। कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना अपना परमाणु हथियार इसी जगह के आसपास रखे हुए हैं। वहीं भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में परमाणु विकिरण लीक होने की बात सामने आई है। हालांकि भारतीय सेना ने इससे इनकार किया है।

2023 की रिपोर्ट में जिक्र

वहीं, बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट नामक एक एनजीओ द्वारा प्रकाशित 2023 की रिपोर्ट में किराना हिल्स और उसके आस-पास के इलाकों को सबक्रिटिकल न्यूक्लियर टेस्ट साइट के रूप में पहचाना गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साइट में गोला-बारूद भंडारण क्षेत्र, टीईएल (ट्रांसपोर्टर इरेक्टर लॉन्चर) गैरेज और कम से कम दस भूमिगत भंडारण सुविधाएं हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट की बढ़ती पहुंच से टेलीकॉम कंपनी को फायदा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।