उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा विवाद पर स्पष्ट किया कि मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है और सरकार कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है। उनके इस बयान से यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में काफी बड़े बयान दिए हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बुलडोजर एक्शन से लेकर मथुरा जन्मभूमि और संभल विवाद पर अपना रुख साफ किया है। अब उनके इन बयानों से यूपी की सियासत गरमा गई है। इंटरव्यू में मथुरा विवाद पर उन्होंने कहा, मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि है, हम कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, वरना अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता।
त्योहारों पर हिंसा पर क्या बोले सीएम
रामनवमी और ईद के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा, हम समय समय पर प्रशासन के साथ बैठते हैं और हमने इसके लिए SOP भी तैयार कर लिया है। उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार अपने क्षेत्र के बाहर से आने वाले शोर को नियंत्रित किया है। पिछले वर्ष रामनवमी के दौरान पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- यदि हम ऐसा कर सकते हैं, तो बंगाल में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।
सपा पर साधा निशाना
अखिलेश कहते हैं कि डबल इंजन का क्या, अब इंजन एक दूसरे को नमस्ते भी नहीं करते? इस पर यूपी सीएम ने कहा, ‘हम अपने मौजूदा नेतृत्व का सम्मान करते हैं और अपने पूर्वजों के प्रति भी सम्मान रखते हैं. लेकिन जो लोग औरंगजेब को अपना आदर्श मानते हैं, उनका आचरण भी उसी तरह का होगा।’ औरंगजेब को सपा का आदर्श बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि क्या ये लोग महाराणा प्रताप, महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह के बारे में बताएंगे? ये लोग इतिहास के बारे में क्या जानते हैं? जो औरंगजेब और बाबर की पूजा करते हैं और जिन्ना को अपना आदर्श मानते हैं।
54 तीर्थ स्थलों की पहचान की गई
संभल और मथुरा मामले पर सीएम योगी ने कहा कि संभल में अब तक 54 तीर्थ स्थलों की पहचान की गई है। हम वहां के सभी तीर्थ स्थलों की खुदाई करेंगे। मथुरा को लेकर उन्होंने कहा कि क्या मथुरा श्री कृष्ण की जन्मभूमि नहीं है? हम इस मामले में कोर्ट के आदेश का पालन कर रहे हैं, नहीं तो अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता।
‘जो जिस भाषा में समझता है..’, बुलडोजर एक्शन पर CM Yogi ने दिया बड़ा बयान


Download Android App
Download iOS App




