West Bengal new CM: पश्चिम बंगाल को अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी मौजूद रहे। सभी नेताओं की सहमति के बाद शुभेंदु अधिकारी के नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर की हॉट सीट पर ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से धूल चटाने के बाद से ही सीएम पद का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा उन्होंने नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ा था, जहां उन्होंने में TMC उम्मीदवार पवित्र कर को हराया। चुनाव नतीजों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को 1,27,301 वोट मिले, जबकि पवित्र कर को 1,17,636 वोट हासिल हुए। वहीं राज्य में दो डिप्टी सीएम होंगे।
9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
शुभेंदु अधिकारी 9 मई को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। 9 मई का दिन बंगाल के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दिन रवींद्र जयंती मनाई जाती है। इस खास अवसर पर राज्य में पहली बार बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिससे राजनीतिक और सांस्कृतिक दोनों स्तर पर इस दिन का महत्व बढ़ गया है।
कई बड़े नेता होंगे शामिल
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक! जानिए Suvendu Adhikari की संघर्ष, बगावत और सत्ता तक पहुंचने की कहानी


Download Android App
Download iOS App




