Nita Ambani Saree Look: कभी-कभी फैशन की असली खूबसूरती चमक-धमक में नहीं, बल्कि सादगी में छिपी होती है। और यही बात नीता अम्बानी के इस लेटेस्ट लुक में साफ नजर आती है। हाल ही में एक इवेंट के लिए वेनिस पहुंची नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। अब वैसे तो उनके सारे ही साड़ी वाले लुक्स काफी अच्छे होते हैं।
लेकिन इस वाले की बात ही कुछ और है, बेशक ही पेस्टल पिंक साड़ी, हल्की एम्ब्रॉयडरी और बेहद रॉयल शॉल के साथ वाले लुक में उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उनका यह लेटेस्ट लुक न केवल उनकी पसंद को दिखाता है, बल्कि यह आधुनिक महिलाओं के लिए एक स्टाइल गाइड की तरह भी उभरा है।
Nita Ambani Saree Look: वेनिस में नीता अंबानी ने अपने रॉयल अंदाज़ से ढाया कहर

इस लुक में नीता अंबानी ने बेहद सॉफ्ट पेस्टल पिंक शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी पहनी है, जो देखने में हल्की होने के बावजूद काफी रिच फील देती है। साड़ी का फ्लो और ड्रेपिंग इसे बहुत ग्रेसफुल बना रहे हैं। बॉर्डर पर की गई हल्की सिल्वर डिटेलिंग पूरे आउटफिट में एक शाही टच जोड़ती है।
साड़ी के साथ नीता अंबानी ने बहुत ही खूबसूरत और रॉयल लुक वाली शॉल कंधे पर कैरी की थी। ग्रे कलर की ये हैंड वुवन बूटीदार सोजनी शॉल उनके ब्रांड स्वदेश की ही है। इस शॉल की कीमत वेबसाइट पर 89,999 रुपये है।
नीता अंबानी का लुक हुआ वायरल

नीता अंबानी ने कानों में Wallace Chan के रोजवुड और सफायर, रूबी से बनी ईयररिंग्स पहनी थीं। जिसके साथ उनका सॉफ्ट मेकअप, ब्लो ड्राई हेयर परफेक्ट लगे। यह लुक इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि इसमें ओवरड्रेसिंग नहीं है। पेस्टल कलर्स, मिनिमल ग्लैमर और रॉयल फैब्रिक्स का ऐसा बैलेंस कम ही देखने को मिलता है। गर्मियों के मौसम के लिए ये शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी परफेक्ट है।
Also Read: “Thukra Ke Mera Pyaar” Season 2 जल्द होगा रिलीज, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम


Download Android App
Download iOS App




