“Thukra Ke Mera Pyaar” Season 2 जल्द होगा रिलीज, जानें किस OTT प्लेटफॉर्म पर होगा स्ट्रीम

Summary :

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: फैंस के दिलों को छूने और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बनने के बाद, ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीज़न 2 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। यह सीज़न पहले से कई ज़्यादा सीरियस, इंटेंस और अनप्रेडिक्टेड कहानी के साथ वापसी करने का वादा करता है। 12 जून को प्रीमियर होने वाले इस नए सीज़न में संचिता बसु और धवल ठाकुर एक बार फिर साथ नज़र आएंगे। वो शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के किरदारों में फिर से नज़र आएंगे, जो एक ऐसे अतीत से जुड़े…

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: फैंस के दिलों को छूने और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बनने के बाद, ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीज़न 2 के साथ वापसी करने के लिए तैयार है। यह सीज़न पहले से कई ज़्यादा सीरियस, इंटेंस और अनप्रेडिक्टेड कहानी के साथ वापसी करने का वादा करता है।

12 जून को प्रीमियर होने वाले इस नए सीज़न में संचिता बसु और धवल ठाकुर एक बार फिर साथ नज़र आएंगे। वो शानविका चौहान और कुलदीप कुमार के किरदारों में फिर से नज़र आएंगे, जो एक ऐसे अतीत से जुड़े हैं जो दफ़न रहने से इनकार करता है।

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Story: क्या है सीजन 2 की कहानी?

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 (Source: Social Media)

भारत के एक छोटे शहर की तनावपूर्ण पृष्ठभूमि पर आधारित, सीज़न 2 प्यार और दिल टूटने से परे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है जहां सत्ता, राजनीति और व्यक्तिगत इतिहास आपस में टकराते हैं। जैसे-जैसे समीकरण बदलते हैं और वफ़ादारियाँ धुंधली होती जाती हैं, हर रिश्ते की एक कीमत चुकानी पड़ती है। पहले सीज़न की सफलता का कारण उसका गहरा इमोशनल पहलू, ज़मीनी कहानी, कहने का अंदाज़ और सत्ता, जाति और रिश्तों से जुड़ी वास्तविकताओं का होना था।

Sanchita Basu On Season 2: संचिता बसु ने दूसरे सीजन पर क्या कहा?

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 (Source: Social Media)

लेकिन इस सीज़न में दांव अलग हैं और स्ट्रगल सच में गहरा होता दिखाई दे रहा है। शानविका का किरदार निभाने वाली संचिता बसु कहती हैं, “शानविका कुलदीप की कहानी का केंद्र है, और ‘ठकुरा के मेरा प्यार’ का यह सीज़न उसकी ताकत और सहनशीलता को शक्तिशाली और भावनात्मक तरीके से सामने लाता है। कुलदीप और शानविका का रिश्ता कई परतों वाला, गहन और कहानी का केंद्र है। इस बार दर्शक उनके बंधन का एक गहरा पहलू देखेंगे।”

Dhawal Thakur On Season 2: धवल ठाकुर ने दूसरे सीजन पर क्या कहा?’

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 (Source: Social Media)

वहीं कुलदीप कुमार की भूमिका निभाने वाले धवल ठाकुर कहते हैं, “कुलदीप विरोधाभासों से भरा एक इंसान है, मजबूत होते हुए भी कमजोर, नेक होते हुए भी खामियों से भरा। ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का यह सीज़न उसके भावनात्मक पहलुओं को और भी गहराई से दर्शाता है। यह सिर्फ उसके बाहरी संघर्षों के बारे में नहीं है, बल्कि उसके अंदरूनी संघर्षों के बारे में भी है। इसका दायरा बड़ा है, दांव ऊंचे हैं, और सफर कहीं अधिक कठिन है। मैं दर्शकों को उसके इस पहलू को देखने के लिए उत्साहित हूं।”

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2: कब से होगा दूसरा सीजन स्ट्रीम

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 (Source: Social Media)

प्यार और प्लानिंग के बीच की रेखा धुंधली होने लगती है और एक सवाल सबसे अहम हो जाता है: क्या यह प्यार सच्चा है या फिर किसी बड़े खेल में सिर्फ एक और चाल? ठुकरा के मेरा प्यार – सीजन 2 12 जून से शुरू हो रहा है, सिर्फ जियो हॉटस्टार पर।

Read More: Akshay Kumar अचानक हुए Hospitalized, एक्टर की हेल्थ अपडेट को लेकर फैंस के बीच मचा हड़कंप

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।