बिना नंबर दिए चलेगा WhatsApp! जल्द आ रहा है ‘User ID’ फीचर, अब प्राइवेसी की टेंशन नहीं; बस नाम से करें Chat

Summary :

WhatsApp Username Feature 2026: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। WhatsApp Username Feature 2026: WhatsApp पर जल्द आएगा Username फीचर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है। इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम व्हाट्सएप पर…

WhatsApp Username Feature 2026: मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अब अपने प्लेटफॉर्म पर यूजरनेम और यूनिक आईडी जैसे फीचर लाने की योजना बना रहा है। इससे यूजर्स बिना फोन नंबर दिखाए आसानी से किसी दूसरे व्हाट्सएप यूजर को मैसेज, वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।

WhatsApp Username Feature 2026: WhatsApp पर जल्द आएगा Username फीचर

WhatsApp Username Feature 2026
WhatsApp Username Feature 2026 (Source: Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया फीचर जून 2026 में वैश्विक स्तर पर आ सकता है। इसमें आम व्यक्ति और बिजनेस अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह यूनिक नाम या हैंडल रख पाएंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम व्हाट्सएप पर जल्द ही यूजरनेम लाने को लेकर उत्साहित हैं, जिससे लोग अपने फोन नंबर साझा किए बिना नए दोस्तों, समूहों और व्यवसायों से जुड़ सकेंगे।”

यह फीचर वैकल्पिक होने की उम्मीद है, जिससे उपयोगकर्ता चाहें तो फोन नंबर का उपयोग जारी रख सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य रुकावट से बचना और यूजर्स को प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म पर जाने से रोकना है। इसके अलावा, रिपोर्टों के अनुसार, व्हाट्सएप व्यवसायों के लिए एक गतिशील मूल्य निर्धारण मॉडल पर विचार कर रहा है, जिसके तहत कंपनियां मार्केटिंग मैसेज भेजने के लिए वास्तविक समय में बोली लगा पाएंगी।

WhatsApp New Feature: कब आएगा ये फीचर?

रिपोर्टों के मुताबिक, इस नई प्रणाली का ट्रायल 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है और इसे 2027 में लागू किया जा सकता है। 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं वाला भारत, वैश्विक स्तर पर व्हाट्सएप के प्रमुख बाजारों में से एक बना हुआ है।

WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप बन रहा प्रोडक्ट डिस्कवरी का प्लेटफॉर्म

WhatsApp New Feature
WhatsApp New Feature (Source: Social Media)

फरवरी में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत में खुदरा खरीदारी के 77 प्रतिशत निर्णयों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रभाव है और मेटा प्लेटफॉर्म 96 प्रतिशत सोशल डिस्कवरी में अहम भूमिका निभा रहा है।

मेटा और रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शॉर्ट-फॉर्म वीडियो और क्रिएटर्स प्रोडक्ट डिस्कवरी को गति दे रहे हैं, क्योंकि 97 प्रतिशत उपभोक्ता रोजाना शॉर्ट वीडियो देखते हैं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिताए गए समय का 60 प्रतिशत वीडियो देखने में व्यतीत होता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 72 प्रतिशत प्रोडक्ट डिस्कवरी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर होती है।

यह भी पढ़ें: Meta के इस फैसले से मचा बवाल! करोड़ों यूजर्स की प्राइवेसी पर मंडराया खतरा, जानें पूरा मामला

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।