निकाय चुनाव में जीत के बाद तीन गुना तेजी से होगा विकास: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी

Summary :

भाजपा की जीत से नैनीताल, भीमताल में तेजी से होगा विकास: CM धामी

उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। चुनाव से पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां मल्लीताल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भारी बारिश और ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सीएम धामी को सुनने के लिए पहुंचे। भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए CM धामी ने कहा कि जहां भाजपा राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।

तीन गुना तेजी से होगा विकास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मतदाताओं से आगामी निकाय चुनावों में भवाली नगर क्षेत्र से प्रकाश आर्य, नैनीताल से जीवंती भट्ट और भीमताल नगर क्षेत्र से कमला आर्य को विजयी बनाने की अपील की। CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नैनीताल, भीमताल और भवाली क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी सरकार की प्राथमिकता है और निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इन क्षेत्रों के विकास में तीन गुना तेजी आएगी। भाजपा सरकार केदारखंड के मंदिरों के साथ-साथ मानसखंड क्षेत्र का भी विकास कर रही है।

नैनीताल में पार्किंग का निर्माण

नैनीताल में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल की भूमि पर पार्किंग का निर्माण किया गया है। CM धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सुख, शांति और सुशासन स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से यह स्पष्ट होता है कि हम सिर्फ वादों की राजनीति नहीं करते, बल्कि उसे धरातल पर भी लागू करते हैं।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।