महिलाओं को एक मर्डर की छूट दी जाए, NCP शरद गुट की नेता की मांग

Summary :

महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मर्डर की छूट दी जाए: रोहिणी खडसे

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनसीपी (शरद गुट) महिला विंग की नेता रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांग की है कि महिलाओं को एक हत्या की छूट दी जाए, ताकि वह बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपनी सुरक्षा कर सकें।

अपने पत्र में रोहिणी खडसे ने लिखा कि महिलाओं को दमनकारी मानसिकता, बलात्कारी प्रवृत्ति और लचर कानून व्यवस्था को खत्म करने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने हाल ही में मुंबई में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का जिक्र करते हुए कहा, “जब देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो पूरे देश की स्थिति क्या होगी?”

Delhi Big News : दिल्ली के Rohini इलाके में खंभा गिरने से हुआ बिजली शॉर्टेज | Power Crisis

उन्होंने आगे कहा, "वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू सर्वे के अनुसार, भारत महिलाओं की सुरक्षा के मामले में एशिया का सबसे असुरक्षित देश है। इस रिपोर्ट में महिलाओं के अपहरण, गुमशुदगी, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों की जानकारी दी गई है। ऐसे में हम महिलाओं की ओर से यह मांग करते हैं कि हमें एक हत्या की छूट दी जाए।"

रोहिणी खडसे ने यह भी कहा कि हमारा देश महिलाओं के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक योद्धाओं का जिक्र करते हुए कहा, "जब महारानी तारा रानी और अहिल्या देवी होल्कर ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए हथियार उठाए थे, तो हम समाज सुधार के लिए पीछे क्यों रहें?"

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.