येदियुरप्पा : कर्नाटक की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की छह मार्च को बैठक होगी, जिसमें कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम “कुल मिलाकर’ फैसला हो जाएगा। भाजपा के संसदीय बोर्ड और सीईसी के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वह बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं। Highlights  कर्नाटक की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला   बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए        28 में से 25 सीट पर…

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की छह मार्च को बैठक होगी, जिसमें कर्नाटक की सभी 28 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम “कुल मिलाकर’ फैसला हो जाएगा। भाजपा के संसदीय बोर्ड और सीईसी के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा कि वह बैठक में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जा रहे हैं।

Highlights 

  • कर्नाटक की लोकसभा सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर फैसला  
  • बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए       
  • 28 में से 25 सीट पर जीत हासिल 

बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहा हूं

येदियुरप्पा ने कहा, कल (बुधवार को) दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक है, यह कर्नाटक के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक है, इसलिए मैं बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। पत्रकारों से यहां बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 28 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नामों पर ‘कुल मिलाकर’ फैसला किया जाएगा।

भाजपा ने 2019 के आम चुनावों में 28 में से 25 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन से एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी जीत मिली थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Desk Team