Saharangpur में योगेश ने की पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या, जादू-टोने में था विश्वास

Summary :

योगेश ने तांत्रिक विश्वास के चलते पत्नी और बच्चों की हत्या की

उत्तरप्रदेश के सांगाठेड़ा में योगेश ने अपनी पत्नी नेहा और तीन बच्चों की हत्या कर दी। योगेश जादू-टोने में विश्वास करता था और उसने नेहा पर वशीकरण का आरोप लगाया था। पिछले तीन साल से वह तांत्रिकों के संपर्क में था और नेहा को मारने की धमकी दे रहा था। घटना के दिन उसने बाहर घूमने का झूठा प्लान बनाया और फिर हत्या कर दी।

उत्तरप्रदेश के सांगाठेड़ा में योगेश ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। माना जा रहा है कि सांगाठेड़ा में पत्नी और तीन बच्चों को मारने वाला योगेश रोहिला जादू-टोने में विश्वास करता था। वह तीन साल से तांत्रिकों और जादू टोना करने वाले बाबाओं के चक्कर काट रहा था। इसके अलावा उसने नेहा पर वशीकरण करने का आरोप भी लगाया है और साथ ही वह नेहा को पिछले 2 महीनों से मारने और छोड़ने की धमकी भी दे रहा था। बता दें कि नेहा के बड़े जीजा सनोज मुज़्जफनगर बेलड़ा के निवासी है उन्होंने बताया की योगेश पिछले 3 साल से तंत्र मंत्र जैसी क्रिया में शामिल है और उसने यह भी दावा किया था की उसके ऊपर किसी ने वशीकरण करवाया था।

Saharangpur Case

उसने यह आरोप अपनी पत्नी नेहा पर लगाया था की उसने योगेश पर वशीकरण करवाया है। इसके बारे में उसने आपने साले रजनीश ने भी बात की थी। इस बातचीत के बाद रजनीश ने उसे समझाने की कोशिश भी की थी। योगेश दो महीने से नेहा को मारने और छोड़ने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि नेहा जब योगेश से अपनी गलती के बारे में पूछती थी। वह उससे बोलता की बिहार से तीसरी पत्नी ले आएगा और आरोप लगाता था कि तुम मुझे मारकर मेरी प्रॉपर्टी हङपना चाहती हो।

होली से पहले किया नेहा पर वार

माना जा रहा है कि योगेश कई बार नेहा के साथ मारपीट कर चुका था। उसने यह भी बताया की होली से पहले उसने नेहा के बुरी तरह से मार-पीट की थी। इतना ही नहीं नेहा को पीटते पीटते उसे पकड़कर घसीटने लगा। जिसके बाद मौहल्ले के लोगों ने उसे छुड़ाया था। इसके बाद नेहा, योगेश की बुआ के घर रामपुर चली गयी फिर समझाने के बाद वापिस आई तो योगेश ने उसको घर में घुसने नहीं दिया, लेकिन फिर गांव वालों ने उसे जैसे-तैसे समझाया था।

Auraiya हत्याकांड: शादी के 15 दिन बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कराई पति की हत्या

सिलाई का काम करती थी नेहा

सनोज ने यह भी बताया था की अपराधी योगेश अपनी बीवी नेहा को घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। इसकी वजह से नेहा सिलाई करके अपने घर और बच्चों का खर्चा चलाती थी। पत्नी और बच्चों को मारने के दिन योगेश ने बाहर घूमने का झूठा प्लान बनाया था। सनोज ने बताया की योगेश की उम्र 21 साल से भी कम थी जब उसने 11 साल की नेहा के साथ शादी की थी। यह सब उसको बेटी जैसा मानते थे। लेकिन अब वह योगेश को फांसी की सजा की मांग कर रहे है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।