Zakir Naik AIDS: भारत का भगौड़ा और इस्लामिक धर्मगुरू जाकिर नाइक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। तमाम खबरों में दावा किया जा रहा है कि जाकिर नाइक को AIDS (एड्स) जैसी गंभीर बीमारी हो गई है। दावा किया जा है कि जाकिर क्लैंग घाटी के एक निजी अस्पताल में एड्स का इलाज करा रहा है, लेकिन अब जाकिर नाइक के वकील ने पूरी सच्चाई बताई है।
Zakir Naik News: जाकिर नाइक के वकील ने क्या कहा
जाकिर नाइक को एड्स होने की खबर सामने आने के बाद उसके उसके वकील ने सफाई दी है। जाकिर नाइक के वकील ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है। जाकिर नाइक के वकील अकबरदीन अब्दुल कादिर ने कहा, जाकिर ने इन आरोपों को “बकवास” और “फर्जी खबर” बताया और स्पष्ट किया कि इनमें ज़रा भी सच्चाई नहीं है। अकबरदीन ने स्थानीय पोर्टल मलेशियाकिनी से पुष्टि की कि ये दावे मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं।

अकबरदीन के अनुसार, जाकिर की लोकप्रियता और प्रभाव के कारण उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास में गैर-ज़िम्मेदार व्यक्तियों द्वारा ये आरोप फैलाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जब वे आखिरी बार मिले थे, तब जाकिर नाइक पूरी तरह स्वस्थ थे।
Who is Zakir Naik: जाकिर नाइक कौन है
जाकिर नाइक का पूरा नाम जाकिर अब्दुल करीम नाइक है। जाकिर एक डॉक्टर हैं, लेकिन इस्लामी दुष्प्रचार के चलते 1991 में उसने अपना पेशा छोड़ दिया। नाइक खुद को एक इस्लामी विद्वान कहता है, लेकिन उसके भाषण आतंकवाद और कट्टरता को बढ़ावा देते हैं। वे इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन और पीस टीवी के संस्थापक और अध्यक्ष भी है।

जाकिर नाइक 2017 में भारत से मलेशिया भाग गया था। उसे वहां सरकारी संरक्षण प्राप्त है। जाकिर नाइक पिछले साल पाकिस्तान भी गया था। नाइक पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है और उसे भारत में भगौड़ा घोषित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- कौन हैं करोड़ों में खेलने वाले बिहार शिक्षा विभाग के अधिकारी? अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




