Zakir Naik News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया यात्रा के लिए रवाना हो गए है। इस यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान सभी क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्वी) कुमारन ने बताया कि भगोड़े उपदेशक जाकिर नाइक के भारत प्रत्यर्पण के संबंध में आश्वस्त करते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। पिछली यात्राओं में भी कई स्तरों पर इन मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिला है। हम सभी तकनीकी प्रक्रियाओं के पूरा होने तक इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि हमें मनचाहा परिणाम मिलेगा।
Zakir Naik News

भारत और मलेशिया के बीच संबंधों को मजबूत करने वाले कई अहम मुद्दों के बारे में भी बात करते हुए कहा कि दोनों देश भारत-मलेशिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते की संयुक्त समीक्षा पर भी चर्चा कर रहे हैं। हमारे देश संतुलित और टिकाऊ तरीके से द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं साथ ही PM मोदी मलेशिया में रहने वाले लगभग 29 लाख भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। वहीं अगस्त 2024 में भारत यात्रा के दौरान, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भगोड़े जाकिर नाइक से संबंधित मामले में पर्याप्त सबूत पेश किए जाते हैं, तो देश आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।
Zakir Naik Extradition India

जाकिर नाइक अपने भड़काऊ भाषणों के लिए जाने जाते हैं और वर्तमान में भारत सरकार की राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा 2016 के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत तलाश की जा रही है साथ ही नफरत भरे भाषणों से लोगों को भड़काने का भी आरोप है। नाइक पीस टीवी नाम से एक चैनल चलाते हैं, जो अपने विवादास्पद स्वभाव के कारण भारत और अन्य देशों में प्रतिबंधित है और इसी वजह से उन्हें कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में प्रवेश से भी वंचित कर दिया गया है।
ALSO READ: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा, भगोड़ा जाकिर नाइक का उठेगा मुद्दा






















